{"_id":"5d73e6df8ebc3e01702d0223","slug":"love-couple-jumped-into-canal-young-man-dies-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने हाथ पकड़कर आगरा नहर में लगाई छलांग, लड़की को बचाया, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने हाथ पकड़कर आगरा नहर में लगाई छलांग, लड़की को बचाया, युवक की मौत
Sat, 07 Sep 2019 10:50 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Sep 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ता मंजूर न होने पर एक युवक ने किशोरी का हाथ पकड़कर जैतपुर इलाके में आगरा नहर में छलांग लगा दी। शोर-शराबा हुआ तो लोगों ने किसी तरह किशोरी को बाहर निकाल लिया, लेकिन हरियाणा में फरीदाबाद के पल्ला निवासी पंकज (18) का शव शनिवार को फरीदाबाद इलाके में बरामद हुआ।
किशोरी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किशोरी परिजनों के साथ सूरजकुंड इलाके में रहती है। पुलिस के मुताबिक, पंकज और किशोरी ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। साथ पढ़ने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
परिजनों को पता चला तो दोनों को समझाया, पर वे नहीं माने। शुक्रवार को पंकज किशोरी को लेकर अपनी बहन के घर मोलड़बंद, जैतपुर पहुंच गया। बहन ने लड़की के परिवार को इसकी सूचना दी। फोन पर लड़की के पिता ने बेटी से फौरन घर लौटने को कहा।
विज्ञापन
इधर, बहन के शिकायत करने का पता चलने पर पंकज किशोरी को लेकर घर से निकला और जैतपुर इलाके में आगरा नहर पर पहुंचा। उसने बहन को फोन कर कहा कि अब उसके पास कोई चारा नहीं है और वह नहर में छलांग लगा रहा है।

बहन ने उसे फोन पर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन काट दिया। बताया गया है कि इसके बाद पंकज ने किशोरी का हाथ पकड़कर नहर में छलांग लगा दी। उधर, बहन भी वहां पहुंच गई। बाद में वहां मौजूद लोगों ने किशोरी को बचा लिया, जबकि पंकज डूब गया। शनिवार का उसका शव फरीदाबाद इलाके में नहर से बरामद हुआ।