फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Looted jwelleries in the name of lock making.

चाभी बनाने के नाम पर जेवर उड़ाए

Sun, 26 Oct 2014 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Oct 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
Looted jwelleries in the name of lock making.
फरीदाबाद में अनजान लोगों से घर की अलमारी की चाभी बनवाना एक परिवार को काफी भारी पड़ा। चाभी बनाने के बहाने चोरों ने अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए।
विज्ञापन


एनआईटी निवासी योगराज के मोहल्ले में शनिवार दोपहर दो सरदार युवक ताला-चाभी बनवाने की पुकार लगा रहे थे। घर की अलमारी के ताले की चाभी बनवाने के लिए योगराज की पत्नी ने दोनों युवकों को बुला लिया।
विज्ञापन


दोनों युवक करीब दो घंटे तक चाभी बनाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान उन्होंने घर की मालकिन से कई बार पीने का पानी और तेल आदि मंगाया। दो घंटे बाद दोनों सरदार युवक चाभी बनाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगराज ने जब अलमारी खोल कर देखी तो उसमें रखे गए जेवर गायब थे। योगराज के मुताबिक चोर लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवर उड़ा ले गए। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि गृहस्वामी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed