{"_id":"59f1b54c29028abf7a02e410c9904264","slug":"loot-with-women-hr-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर महिला एचआर मैनेजर से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर महिला एचआर मैनेजर से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 17 Oct 2014 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक कंपनी में एचआर मैनेजर महिला से बुधवार रात नोएडा-ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस वे पर लूट का मामला प्रकाश में आया है। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर से आगे तीन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बाद में महिला को सूनसान सड़क पर महिला को गाड़ी से नीचे उतारकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सेक्टर-93ए स्थित एटीएम ग्रीन सोसाइटी निवासी महिला शुभ्रा भट्टाचार्य दिल्ली की एक कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्य करती हैं। बुधवार रात वह दिल्ली स्थित दफ्तर से नोएडा सेक्टर-93 स्थित घर अपनी वर्ना कार से जा रही थीं।
विज्ञापन
महामाया फ्लाईओवर के आगे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर कुछ दूर चलने के बाद करीब दस बजे उनके मोबाइल पर किसी का काल आया। उन्होंने गाड़ी को किनारे लगाकर बात करनी शुरू की। इस दौरान अचानक से एक बाइक सवार ने उनके बगल में आकर पिस्टल के बल पर धमकाया और कार का दरवाजा खुलवाकर बैठ गया।
विज्ञापन
इस दौरान पीछे से एक बाइक पर आए दो और बदमाश पीछे की सीटों पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पीछे बैठे बदमाश हाथों में चाकू लिए हुए थे। तीनों ने महिला से पर्स, टेबलेट, मोबाइल और वर्ना कार लूट ली और उनको वहीं, सूनसान सड़क पर कार से नीचे उतार दिया।
इसके बाद एक बदमाश उनकी गाड़ी और अन्य दो बदमाश अपनी मोटरसाइकिलें लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद एक राहगीर के मोबाइल से उन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।