फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loot for girlfriend and sister marrige

एक गर्लफ्रेंड घुमाने को तो दूसरा बहन की शादी के लिए कर रहा था लूटपाट

Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Sep 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
loot for girlfriend and sister marrige
डेमो पिक
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक बदमाश अपनी बहन की शादी कराने के लिए लूटपाट करता था, जबकि दूसरा बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए। आरोपियों की पहचान इकबाल उर्फ बबलू (24) और एहतेशाम उर्फ आशु के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी से गांधी नगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट व वेकलम में शराब ठेके के मैनेजर से तीन लाख रुपये लूट समेत 26 वारदात को सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक और एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि एक सूचना के बाद सीलमपुर थाना प्रभारी राम अवतार त्यागी, एसआई रविंदर, मनोज तोमर व हवलदार लायक अली और अन्यों की टीम ने आरोपियों को जीटी रोड शास्त्री पार्क से दबोचा। पूछताछ के दौरान इकबाल ने बताया कि उसकी बहन की शादी होनी है, इसी वजह से वह लूटपाट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एहतेशाम अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लूट रहा था। लूटपाट के दौरान दोनों गोली चलाने से भी गुरेज नहीं करते थे। बदमाश बाइक, कैश, मोबाइल व अन्य कीमती सामान लूटते थे। पुलिस गैंग के बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 


- पुलिस ने लूटपाट करने वाले गैंग के दो बदमाशों को दबोचा, दूसरा बदमाश गर्लफ्रेंड घुमाने के लिए करता था लूटपाट     - वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चला देते थे गोली, लूटपाट की 26 वारदातें सुलझाने का दावा 
- बदमाशों ने गांधी नगर में कारोबारी से 30, वेलकम में शराब ठेके के मैनेजर से तीन लाख लूटे थे 
- आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक, एक पिस्टल व कुछ अन्य सामान हुआ बरामद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed