{"_id":"5d1fc43d8ebc3e3cae7897be","slug":"loot-by-kidnapping-young-man-as-fake-cbi-officer-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर किया लूटपाट और युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर किया लूटपाट और युवक का अपहरण
Sat, 06 Jul 2019 09:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर युवक का अपहरण कर उसे झूठे केस में फंसाने का दबाव बनाकर तीन लाख की फिरौती ऐंठने का मामला सामने आया है। तीन शातिर आरोपियों ने पीड़ित से नकदी के अलावा 300 ग्राम सोना भी ले लिया।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी दिल्ली द्वारका निवासी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी बसंत कुमार के मुताबिक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारें में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 3 जून को सेक्टर-9ए मकान नंबर-510 निवासी निशांत वर्मा (30) घर पर था। सुबह पांच बजे दो युवक उसके घर पर आए। आरोपियों ने सीबीआई के फर्जी आईडी दिखाते हुए खुद को अधिकारी बताया और युवक का मोबाइल, लैपटॉप और बैंक पासबुक मंगवा ली।
विज्ञापन
युवक को पूछताछ के बहाने युवकों ने गाड़ी में बैठा लिया। यहां से उसे एक फ्लैट में ले गए। जहां तीनों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित से अपने पिता को कॉल कराया और शिव मूर्ति के पास दो लाख नकदी 300 ग्राम सोना मंगवाया।
यहां आरोपियों ने उनके पिता से फिरौती की रकम और सोना लेकर निकल गए। आरोपी उसे सोहना की ओर ले गए और बैंक खाते से जबरदस्ती 85 हजार रुपये नकदी और निकलवा ली और लैपटॉप, मोबाइल और बैंक पासबुक देकर छोड़ दिया।
बृहस्पतिवार को पीड़ित की ओर से सेक्टर-9ए थाना पुलिस को दी शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका से आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि उसके दो और साथी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित पर फर्जी कॉलसेंटर के तीन मामले
पुलिस के मुताबिक पीड़ित निशांत पर गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर चलाने के तीन मामले दर्ज है। इसमें वह गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस इस मामले को किसी रंजिश और लेनदेन से जोड़कर भी देख रही है।