फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   looking hardik Patel and Kejriwal friendship, going on tweet and re-tweet tweet

परवान चढ़ रही हार्दिक पटेल और केजरीवाल की यारी, खूब री-ट्वीट हो रहे ट्वीट 

Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
looking hardik Patel and Kejriwal friendship, going on tweet and re-tweet tweet
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

गुजरात में सियासी जमीन तैयार कर रही आम आदमी पार्टी (आप) पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान उभरे नेता हार्दिक पटेल की सोशल मीडिया पर पीठ थपथपा रही है।

विज्ञापन


यहां तक कि पार्टी संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी हार्दिक के कई ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उनकी बातों से रजामंदी दिखा रहे हैं। केजरीवाल 16 अक्तूबर को गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


रैली में वह हार्दिक पटेल को लेकर बड़ा एलान भी कर सकते हैं। दरअसल, पाटीदार आरक्षण से उभरे हार्दिक पटेल फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। बीते दिनों उन्होंने फेसबुक के अपने ऑफिशियल पेज के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी। इसमें उन्होंने लागों से लाइक व कमेंट करने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के निशाने पर है भाजपा

looking hardik Patel and Kejriwal friendship, going on tweet and re-tweet tweet
हार्दिक पटेल

बाद में केजरीवाल ने भी इसे री-ट्वीट किया। वहीं, उनके दूसरे कई ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। दूसरी तरफ गुजरात दौरे पर निकले दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, हार्दिक को फॉलो कर रहे हैं।

दोनों नेताओं की तरह दूसरे आप समर्थक भी हार्दिक पटेल को री-ट्वीट कर रहे हैं। कपिल ने एक ट्वीट में लिखा है कि भाजपा की इस गंदी राजनीति से आम गुजराती बहुत नाराज हैं। लोग कह रहे हैं, ये गुजराती संस्कृति नहीं, ऐसा करके भाजपा गुजरात का अपमान कर रही है। 

मुमकिन है कि 16 अक्तूबर की सूरत रैली में केजरीवाल खुद ही इसका एलान कर दें। रैली को सफल बनाने के लिए आप के वरिष्ठ नेताओं ने गुजरात में डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed