{"_id":"1d94493c764f956630b8edf963a87ae3","slug":"loni-abducted-child-recovered-from-bihar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी से अपहृत बच्चा बिहार से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी से अपहृत बच्चा बिहार से बरामद
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्रापुरी के लक्ष्मी गार्डन से 10 दिन पहले अपहृत चार साल के मासूम को बिहार से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बच्चे का अपहरण उसके पिता के साथ काम करने वाले युवक ने ही किया था। अपहरण के बाद उसने तीन लाख की फिरौती मांगी थी। आरोपी के के कब्जे से 37 हजार रुपये और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
कपड़ा रंगाई फैक्ट्री में काम करने वाले नासिर ने बीते 27 मई को बेटे के अपहरण की रिपोर्ट लोनी बॉर्डर थाने में दर्ज कराई थी।
नासिर की फैक्ट्री में ही काम करने वाला जमीरुल शेख 26 मई की रात उनके घर आया और कपड़े खरीदने ले जाने के बहाने उनके बेटे शमीम (4) को साथ ले गया।
देर रात तक नहीं लौटने पर नासिर ने उसे फोन किया, मगर वह बंद था। अगले दिन सुबह जमीरुल ने बेटा लौटाने के बदले 3 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद नासिर ने पुलिस को बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसपी देहात राकेश पांडेय ने बताया कि पुलिस सर्विलांस से जांच की गई तो उसकी लोकेशन बिहार के सीतामणि मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
बैंक से रुपये डलवाकर दबोचा
लोनी से अपहरण कर आरोपी जमीरुल बच्चे को लुधियाना लेकर गया। इस दौरान उसने मोबाइल बंद रखा। रुपये खत्म होने पर वह बच्चे को अपने पैतृक गांव सीतामणि ले गया।
उसका फोन आने पर पुलिस ने उससे अकाउंट नंबर लिया और उसके अकाउंट में 75 हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद उसने बच्चे को स्थानीय बस स्टॉप पर छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।