फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   loksabha candidates started morning walk to convince voters

वोट के लिए नेताजी की ‘मॉर्निंग वॉक’

Mon, 24 Mar 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 24 Mar 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
loksabha candidates started morning walk to convince voters

धीरे-धीरे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, ऐसे में उम्मीदवारों के दिल की धड़कने भी बढ़ने लगी हैं। नेताजी ने चुनावी अखाड़े में बाजी मारने के लिए कसरत तेज कर दी है।

विज्ञापन


गली-मुहल्लों में प्रचार के अलावा अब पार्कों में भी चुनावी चौपालें लग रही हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए नेताजी इन दिनों मॉर्निंग वॉक के जरिये वोटरों को लुभाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-15 का अमिताभ पार्क हो या फिर बाकी सेक्टरों के पार्क, सबका नजारा इन दिनों बदला-बदला सा है। चुनाव प्रचार में जुटे लगभग सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी आजकल इन पार्कों में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता जी फिट फॉर्मूला भी हिट

loksabha candidates started morning walk to convince voters

पार्कों में चुनावी चौपाल लगाने का फॉर्मूला खासा कामयाब साबित हो रहा है, क्योंकि नेताजी जब दिन में प्रचार के लिए गली-मुहल्लों में पहुंचते हैं तो अधिकांश नौकरी पेशा लोग नहीं मिलते।

ऐसे में सुबह और शाम पार्कों में जुटने वाली भीड़ को प्रत्याशी वोट बैंक से कम नहीं आंक रहे हैं। एक के बाद एक सभी प्रत्याशी वॉक एंड टॉक के फॉर्मूले को अपना रहे हैं।

चुनाव नजदीक आते ही मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। चढ़ते पारे के बीच गांव-गांव, सेक्टर-सेक्टर जाकर चुनावी अलख जगाने में नेताजी के साथ उनके समर्थकों का भी पसीना छूट रहा है।

इसलिए ले रहे हैं पार्कों का सहारा

loksabha candidates started morning walk to convince voters

प्रचार में जुटे प्रत्याशियों की मानें तो जो लोग दिनभर कामकाज में व्यस्त रहते हैं उनसे मिलने के लिए मॉर्निंग या ईवनिंग वॉक सबसे सही समय है। जितनी सहजता के साथ सुबह-शाम लोगों से बात हो जाती है उतनी सहजता से दिन में नहीं हो पाती।

इसके अलावा कामकाजी लोग किसी चुनावी रैली में नहीं पहुंचते और उनके घर में मिलने का समय भी कोई तय नहीं होता। ऐसे में मॉर्निंग वॉक उनकी सेहत के साथ ही राजनीतिक माहौल लेने के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed