फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lokpal member A K Tripathi dies nearly a month after testing positive for COVID-19

लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना से मौत, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

Sun, 03 May 2020 12:27 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 03 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lokpal member A K Tripathi dies nearly a month after testing positive for COVID-19
लोकपाल सदस्य व पूर्व न्यायाधीश अजय त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : Lokpal.gov.in
दिल्ली एम्स में भर्ती लोक पाल सदस्य की कोरोना वायरस से मौत हो गई। शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती पूर्व न्यायाधीश अजय त्रिपाठी ने अंतिम सांस ली। बीते 2 अप्रैल से ट्रामा सेंटर में भर्ती अजय त्रिपाठी को उनकी बेटी से संक्रमण हुआ था। लंदन से लौटी उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कई कोशिशों के बाद भी कामयाब नहीं हो सके डॉक्टर

एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि एक लंबी लड़ाई के बाद भी वह लोकपाल सदस्य को बचा नहीं सके। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन दो सप्ताह पहले हालत में सुधार होने पर वेंटिलेटर हटा लिया था लेकिन पिछले सप्ताह फिर से उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। इसी बीच एम्स के डॉक्टरों ने एक नई तकनीक पर काम करते हुए मरीज को प्रोन वेंटिलेटर पर रखा जिसमें मरीज को उल्टा लिटाकर वेंटिलेटर दिया जाता है। कुछ दिन के लिए डॉक्टरों की यह तरकीब काम भी कर गई लेकिन तबियत फिर खराब होने से डॉक्टर उन्हें बचाने में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

एम्स ट्रामा सेंटर में कोरोना से अब तक पांच की मौत

इससे पहले एम्स ट्रामा सेंटर में पांच लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। फिलहाल सात मरीज ऐसे हैं जोकि वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। जबकि एक लोकपाल सदस्य ने शनिवार रात दम तोड़ दिया। डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकपाल सदस्य को कोरोना के अलावा पहले से भी रक्तचाप और ह्दय से जुड़े रोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed