{"_id":"66206f349139bed020075f67","slug":"lok-sabha-elections-this-time-10415-homeless-people-will-cast-their-votes-in-delhi-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : इस बार दिल्ली में 10415 बेघर डालेंगे वोट, ऐसे मतदाताओं की संख्या में 30 फीसदी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : इस बार दिल्ली में 10415 बेघर डालेंगे वोट, ऐसे मतदाताओं की संख्या में 30 फीसदी बढ़ोतरी
Thu, 18 Apr 2024 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 06:24 AM IST
सार
बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 30 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में करीब आठ हजार बेघर मतदाता थे।
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में इस बार 10,415 बेघर मतदान करेंगे। बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में 30 प्रतिशत मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में करीब आठ हजार बेघर मतदाता थे।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 7,032 बेघर थे। वर्ष 2019 के लोस चुनाव की तुलना में इस बार 2,400 बेघर मतदाता बढ़े हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बेघर मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
इस वजह से बीएलओ सर्वे कर बेघर मतदाताओं की सूची तैयार करते हैं। दो-तीन बार सर्वे किया जाता है। इस दौरान बेघर व्यक्ति यदि एक ही जगह पर लगातार रहते मिलते हैं तो उन्हें उस क्षेत्र का निवासी मान लिया जा जाता है और फिर मतदाता पहचान पत्र बनाया जाता है।
विज्ञापन
मजबूरी में बेघर खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे फुटपाथ पर, फ्लाइओवर के नीचे तो रैन बसेरों में रहने को विवश हैं। इन बेघरों को मतदान का मौका मिलेगा।
बेघर मतदाताओं का सर्वे कराकर मतदाता पहचान पत्र बनाया गया है। इस तरह लोकतंत्र के महापर्व में बेघरों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, चुनाव आयोग की ओर से इन्हें मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।