{"_id":"660316c06491aee7fa0bd153","slug":"lok-sabha-elections-bjp-is-asking-for-suggestions-for-resolution-letter-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: दिल्ली में संकल्प पत्र के लिए भाजपा मांग रही सुझाव, घोषणापत्र कमेटी की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: दिल्ली में संकल्प पत्र के लिए भाजपा मांग रही सुझाव, घोषणापत्र कमेटी की बैठक आज
Wed, 27 Mar 2024 12:11 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Mar 2024 12:11 AM IST
सार
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने सरोजिनी नगर मार्किट की एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, दुकानदारों, खरीदारी कर रहे ग्राहकों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगे।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सातों लोकसभा सीट के लिए भाजपा विशेष रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। दिल्ली की जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगें जा रहे हैं। भाजपा के सभी प्रत्याशी इस सुझाव पेटिका को लेकर आरडब्ल्यू, व्यापारिक संगठनों और बाजार तक पहुंच रहे हैं। साथ ही, जनता से सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव वैन भी सातों संसदीय क्षेत्रों में चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने सरोजिनी नगर मार्किट की एसोसिएशनों के पदाधिकारियों, दुकानदारों, खरीदारी कर रहे ग्राहकों से भाजपा के संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगे। स्वराज ने कहा कि भाजपा अपना हर लक्ष्य जनता की अपेक्षाओं को समझ कर तय करती है और इसीलिए हम संकल्प पत्र को भी जन अपेक्षाओं पर आधारित कर घोषित करेंगे।
विज्ञापन
घोषणापत्र कमेटी की बैठक आज
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणापत्र कमेटी का गठन किया है। इसका अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी को बनाया गया है। बुधवार को मुखी की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश व जिला घोषणापत्र समितियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी के सह प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि सुझाव मत पेटिका दिल्ली के सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता लेकर पहुंचेंगे। इस पेटी से निकले महत्वपूर्ण सुझाव को कमेटी संकल्प पत्र में शामिल करेगी। हर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान में रख इसे तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
घोषणापत्र कमेटी में भाजपा ने बतौर सह प्रमुख प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता के अलावा प्रत्यूष कंठ, योगिता सिंह, राघव अवस्थी और संतोष ओझा को शामिल किया है। इसके अलावा हर लोकसभा क्षेत्र से दो नेताओं को चुना गया है। इसमें चांदनी चौक लोकसभा सीट के लिए डॉ. महेंद्र नागपाल, प्रवीण जैन को नियुक्त किया गया है। इसी तरह उत्तर पूर्वी के लिए अजय महावर व अनिल गुप्ता, पूर्वी दिल्ली लोकसभा के लिए रामकिशोर शर्मा, संदीप कपूर व रामचरण गुजराती, नई दिल्ली के लिए सुभाष सचदेवा व सत्यपाल शर्मा, उत्तर-पश्चिमी के लिए निर्मला चहल व अनिता सिंह, पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लिए महेश यादव व मुकेश मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली के लिए बलबीर सिंह, सूरज भान पांडेय व भूपेंद्र गुप्ता को नियुक्त किया गया है।