फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha Elections: BJP captured East Delhi seat 9 out of 15 times

Lok Sabha Elections : पूर्वी दिल्ली सीट पर 15 में से 9 बार भाजपा का कब्जा, यहां के सांसद बने महापौर और मंत्री

Sun, 17 Mar 2024 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 02:24 AM IST
सार

वर्ष 1967 के चौथे आम चुनाव से अस्तित्व में आई पूर्वी दिल्ली सीट पर अब तक कुल 15 बार लोकसभा चुनाव हुए। इनमें नौ बार भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए। यहां से जीते सांसद दिल्ली में महापौर, उपमहापौर व दिल्ली सरकार में मंत्री तक रह चुके हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP captured East Delhi seat 9 out of 15 times
aap and bjp - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर आधे से अधिक तक समय भाजपा के सांसद रहे। वर्ष 1967 के चौथे आम चुनाव से अस्तित्व में आई पूर्वी दिल्ली सीट पर अब तक कुल 15 बार लोकसभा चुनाव हुए। इनमें नौ बार भाजपा के उम्मीदवार जीतकर आए। यहां से जीते सांसद दिल्ली में महापौर, उपमहापौर व दिल्ली सरकार में मंत्री तक रह चुके हैं।

विज्ञापन


इस सीट पर 1967 में पहली बार आम चुनाव हुए। इसमें भारतीय जन संघ के सदस्य रहे हरदयाल देवगन चुनाव जीत कर आए। 1971 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के एचकेएल भगत ने जीत दर्ज कर भाजपा से सीट ले ली। वे दिल्ली के उप महापौर और महापौर भी रहे हैं। वे अलग-अलग जगहों से छह बार सांसद रहे। लगभग 22 सालों तक केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। 
विज्ञापन


वर्ष 1977 में आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में भारतीय लोकदल से किशोर लाल ने इस सीट पर जीत दर्ज की। हालांकिख्सा ल 1980 में फिर से हुए आम चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार एचकेएल भगत ने कब्जा कर लिया। वे लगातार तीन बार वह यहां से चुनाव जीत कर आए। साल 1991 में हुए आम चुनाव में यहां पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े बैकुंठ लाल शर्मा ने चुनाव जीता। वे लगातार दो बार सांसद रहे। सांसद शर्मा की बाबरी मस्जिद विध्वंस में भी प्रमुख भूमिका रही है। बताया जाता है कि वे विध्वंस के दौरान शारीरिक रूप से वहां उपस्थित रहे थे। इस सीट पर साल 1997 में उपचुनाव हुए, जिसमें भाजपा के ही लाल बिहारी तिवारी ने चुनाव जीता। वे लगातार तीन बार यहां से लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में आए।

लोकसभा चुनाव से पहले तिवारी विधायक चुने गए थे और दिल्ली की मदनलाल की सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रहे। साल 2004 में हुए आम चुनाव में इस सीट पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित चुनाव जीतकर आए, जो लगातार दो बार यहां से सांसद रहे। साल 2014 में हुए आम चुनाव में यह सीट एक बार फिर से भाजपा के पास चली गई। यहां से महेश गिरी चुनाव और क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर चुनाव जीते।

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को मिली यहां हार
1998 में हुए आम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी चुनाव हार गईं थीं। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े लाल बिहारी तिवारी ने उन्हें चुनाव में हराया था। हालांकि, 1998 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया और शीला दीक्षित पहली बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।


इस बार आप देगी भाजपा को टक्कर
पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के सामने आप का उम्मीदवार है। दिल्ली में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के गठबंधन में यह सीट आप के पास है। आप ने इस सीट पर मौजूदा विधायक कुलदीप को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से पूर्व महापौर रहे हर्ष मल्होत्रा को चुनाव में उतारा है।

चुनावी इतिहास
            वर्ष             सांसद                                पार्टी

  • 1967     हरदयाल देवगन                 भारतीय जनसंघ
  • 1971     एचकेएल भगत                   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1977     किशोर लाल                      जनता पार्टी
  • 1980     एचकेएल भगत                   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
  • 1984     एचकेएल भगत                   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1989     एचकेएल भगत                   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1991     बैकुंठ लाल शर्मा                 भारतीय जनता पार्टी
  • 1996     बैकुंठ लाल शर्मा                 भारतीय जनता पार्टी
  • 1997    लाल बिहारी तिवारी              भारतीय जनता पार्टी
  • 1998    लाल बिहारी तिवारी              भारतीय जनता पार्टी
  • 1999     लाल बिहारी तिवारी             भारतीय जनता पार्टी
  • 2004     संदीप दीक्षित                     भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2009     संदीप दीक्षित                     भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2014      महेश गिरी                        भारतीय जनता पार्टी
  • 2019      गौतम गंभीर                      भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed