{"_id":"5ca2b916bdec2213ea5394c0","slug":"lok-sabha-elections-2019-sapna-chaudhary-can-election-campaign-for-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी और मनोज तिवारी की मुलाकात पर फिर चर्चाएं, भाजपा के लिए कर सकती हैं प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी और मनोज तिवारी की मुलाकात पर फिर चर्चाएं, भाजपा के लिए कर सकती हैं प्रचार
Tue, 02 Apr 2019 07:29 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 07:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी की फिर से हुई मुलाकात को लेकर चर्चाएं गरम हो गई हैं। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का कहना है कि लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी स्टार प्रचारक हो सकती हैं,
जबकि कुछ का कहना है कि सपना चौधरी भाजपा की ओर से लोस प्रत्याशी भी हो सकती हैं। हालांकि कांग्रेस से पहले जुड़ना और फिर बाद में इंकार करने के बाद अब सपना चौधरी की मनोज तिवारी के साथ लगातार दूसरी मुलाकात पर चर्चाएं गरम हैं, लेकिन अब तक स्पष्ट फैसला सामने नहीं आया है।
एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा करेंगे प्रचार
जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह से भाजपा दिल्ली में चुनाव प्रचार तेज करने जा रही है। पार्टी की ओर से एलईडी स्क्रीन लगे 140 ई-रिक्शा तैयार किए गए हैं। दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर ये रिक्शे संकरी गलियों में भी पहुंचकर केंद्र सरकार के कार्यों का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही मोदी सरकार ने पांच साल में जिन योजनाओं को शुरू किया है, उनकी जमीनी स्तर पर उपलब्धियों का भी प्रचार करेंगे।

Trending Videos
चुनावी सभाएं करेंगे मनोज तिवारी
खबर मिली है कि प्रथम चरण में चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी संबंधित राज्यों में जाकर सभाएं करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 3 से 9 अप्रैल के बीच चुनावी सभाओं के लिए मनोज तिवारी जाएंगे। 11 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 राज्यों की 90 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है।