{"_id":"5ca5a5b2bdec22142d5e52fa","slug":"lok-sabha-elections-2019-rajpal-yadav-meets-sheila-dikshit-in-delhi-likely-to-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में दो बार शीला दीक्षित से मिले राजपाल यादव, बोले- जब भी चुनाव लड़ूंगा, दिल्ली से ही लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में दो बार शीला दीक्षित से मिले राजपाल यादव, बोले- जब भी चुनाव लड़ूंगा, दिल्ली से ही लड़ूंगा
Thu, 04 Apr 2019 04:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 04 Apr 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
राजपाल यादव
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज होने में मात्र 6 दिन शेष हैं और ऐसे में तमाम बॉलीवुड सितारों को इन दिनों राजनीतिक पार्टियों से मिलते हुए देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अभिनेता राजपाल यादव शीला दीक्षित के घर पहुंचे।
विज्ञापन
राजपाल के दिल्ली कांग्रेस अध्यक्षा के घर पहुंचते ही कयासों का दौर तेज हो गया कि क्या वह भी कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। शीला दीक्षित से मिलने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी चुनाव लड़ूंगा तो दिल्ली से ही लड़ूंगा। बताया जा रहा है कि राजपाल शीला दीक्षित से गुरुवार को पहली बार नहीं मिले हैं बल्कि वह उनसे दो दिन में दो बार मिल चुके हैं।
विज्ञापन
राजपाल ने बताया, चुनावी माहौल में ऐसा लग रहा है हम ज़्यादा मिल रहे हैं। हम हमेशा मिलते रहते हैं। राजपाल का जब भी पड़ाव होगा तो दिल्ली में होगा। राहुल जी खुद बोलते हैं कि पूरी दुनिया के रास्ते राजनीति में खुले हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते सप्ताह अभिनेत्री उर्मिला मांतोडकर भी कांग्रेस में शामिल हुई हैं और अब वह उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। वह भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ मैदान में हैं।