फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Sabha elections 2019 No alliance between AAP and Congress in Punjab

पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी 'आप', पंजाब इकाई के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक

Sat, 30 Mar 2019 01:21 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 No alliance between AAP and Congress in Punjab
फाइल फोटो
कांग्रेस के साथ गठबंधन की सियासी चर्चाओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने एक बार फिर एलान किया है कि राज्य में उसकी लड़ाई सीधे तौर पर कांग्रेस से है। पंजाब में अकाली दल और भाजपा का वजूद ही खत्म हो गया है। आप सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को पंजाब इकाई की बैठक हुई। इसमें पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब संयोजक व सांसद भगवंत मान समेत दूसरे पदाधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


नेताओं ने राज्य के मौजूदा सियासी हालात और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद भगवंत मान ने बताया कि आप के सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने के बारे में चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 8 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया है। बाकी पांच के नामों का जल्द ही एलान होगा। इसके साथ ही प्रचार अभियान के बारे में बात की गई। केजरीवाल और सिसोदिया अप्रैल के पहले पखवाड़े में पंजाब के दौरे पर आएंगे। 

मान ने बताया कि पार्टी कांग्रेस के पीछे नहीं गई है। हमारा उससे कोई गठजोड़ नहीं है। वहीं, भाजपा में शामिल हुए आप नेता और सांसद हरिंदर सिंह खालसा के बारे में मान ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर तो उन्होंने गुरुवार को भाजपा का दामन थामा, लेकिन वह बहुत पहले से अकाली-भाजपा के साथ थे। 

मान के मुताबिक, अभी तक आप ने पंजाब में दो चुनाव लड़े हैं। 26 फीसदी वोट पार्टी के साथ है। पिछली बार की अपेक्षा इस चुनाव में आप ज्यादा सीटें जीतेंगी। दूसरी तरफ आप सांसद साधू सिंह ने कहा कि वह अपने इलाके से चुनाव लड़ेंगे। केंद्र में गठबंधन को लेकर फैसला केजरीवाल को करना है। पंजाब में आप कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed