फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 man with party flag on car when stop by police try to crush them arrested

पार्टी का झंडा लगाकर घूम रहे कार चालक को पुलिस ने रोका, चेकिंग टीम पर किया कार चढ़ाने का प्रयास

Thu, 16 May 2019 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 May 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 man with party flag on car when stop by police try to crush them arrested
नोएडा पुलिस के एनपीयू टीम को ईसी गाडी से दबाने का किया गया प्रयास - फोटो : अमर उजाला

एक पार्टी का झंडा लगाकर चल रहे युवक ने चेकिंग के दौरान एनपीयू (नोएडा पेट्रोल यूनिट) पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें एनपीयू टीम के सब इंस्पेक्टर और सिपाही बाल-बाल बच गए। एनपीयू टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। टीम ने कोतवाली सेक्टर-24 थाने लाकर कार को सीज कर दिया। वहीं, चालक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस की नोएडा पेट्रोल यूनिट नंबर-9 की टीम सेक्टर-32 स्थित लॉजिक्स मॉल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी शशि चौक की तरफ से आ रही एक इंडीवर कार को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


कार पर काली फिल्म लगी हुई थी। इशारे पर रुकने के बजाय चालक ने सब इंस्पेक्टर कृष्णपाल और सिपाही मोहित कुमार पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए भाग निकला। दोनों पुलिसकर्मी ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचाया। इसके बाद सेक्टर-34 की तरफ भाग रहे चालक का पुलिस ने लैपर्ड से पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर कार रेड लाइट पर रुक गई। इस पर एनपीयू को आता देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी अंकित के रूप में हुई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed