{"_id":"5ccb2525bdec2206ff5a5300","slug":"lok-sabha-elections-2019-gautam-gambhir-should-not-come-in-politics-says-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने वाले को क्रिकेट ही खेलना चाहिए, उसे राजनीति में नहीं आना चाहिएः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलने वाले को क्रिकेट ही खेलना चाहिए, उसे राजनीति में नहीं आना चाहिएः केजरीवाल
Thu, 02 May 2019 10:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 02 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
ऱोड शो करते अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने दुनिया में देश का रोशन किया है। केजरीवाल उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताया लेकिन नसीहत देते हुए कहा कि क्रिकेट खेलने वाले को क्रिकेट ही खेलना चाहिए, उसे राजनीति में नहीं आना चाहिए। केजरीवाल बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली लोक सभा में पार्टी प्रत्याशी आतिशी के पक्ष में निकाले गए रोड शो को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार पूर्वी दिल्ली वालों ने महेश गिरी को जिता दिया था। लेकिन पांच साल में वह इलाके में दिखाई नहीं पड़े। उनका चेहरा किसी ने नहीं देखा। इस बार उनकी जगह भाजपा ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को टिकट दिया है। बकौल केजरीवाल, गौतम गंभीर अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने देश का नाम भी रोशन किया है। अब अगर वह सांसद बन जाते हैं तो बतौर क्रिकेटर/कमेंटटेटर व कभी ब्रिटेन में रहेंगे, तो कभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देशों में। ऐसे में वह पूर्वी दिल्ली वालों की जरूरत पर काम नहीं आएंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि दूसरी तरफ आतिशी पूर्वी दिल्ली में ही रहती हैं। उन्होंने स्कूलों के लिए बहुत काम किया है, शिक्षा व्यवस्था ठीक की है। बच्चों का भविष्य बनाया है। किसी को अगर जरूरत पड़ी तो आतिशी 24 घंटों उपलब्ध रहेंगी। केजरवाल का रोड शो त्रिलोकपुरी के चिल्ला से निकला रोड शो इलाके के अलग-अलग ब्लॉक से गुजरता हुआ जाकिर नगर, बाटला हाउस पहुंचा। बाद में यह अबुल फजल एंक्लेव, शाहीन बाग इलाके में खत्म हुआ। पूरे रास्ते मे आप के पूर्ण राज्य के लिए बनाया गया गाना बजता रहता। बीच-बीच में केजरीवाल लोगों को संबोधित भी करते रहे।
विज्ञापन