फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 congress surveys on phone for alliance with aap sheila ask how possible

आप से गठबंधन को लेकर वॉयस मैसेज से राय ले रही कांग्रेस, शीला बोलीं- मुझसे बिना पूछे सर्वे कैसे?

Thu, 14 Mar 2019 12:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 congress surveys on phone for alliance with aap sheila ask how possible
rahul kejriwal - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में इन दिनों एक ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है जो कांग्रेस की तरफ से कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के लिए प्रयास बताया जा रहा है। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से आप-कांग्रेस गठबंधन पर राय मांगी जा रही है। इस वायरल ऑडियो में दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की आवाज बताई जा रही है। इस ऑडियो के बारे में मीडिया में खबर आते ही शीला दीक्षित का पक्ष सामने आ गया है जिससे कांग्रेस के अंदर ही खलबली मच गई है।
विज्ञापन


दरअसल शीला दीक्षित आप से गठबंधन के लिए किसी हाल में भी तैयार नहीं हैं। वहीं पार्टी के इस सर्वे से यह साफ संदेश जाता है कि पार्टी उनकी राय से अलग जाकर आप से गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही है। ऐसे में जब इस बारे में शीला दीक्षित से पूछा गया तो वह बोलीं कि मुझसे पूछे बिना कैसे सर्वे हो सकता है?
विज्ञापन


वायरल ऑडियो में क्या है?
इस वायरल ऑडियो में जो सवाल सुना जा सकता है वह है, 'मैं पीसी चाको दिल्ली कांग्रेस का प्रभारी बोल रहा हूं। बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी से गठबंधन करना चाहिए? हां के लिए एक दबाएं, ना के लिए दो दबाएं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप-कांग्रेस आ गए साथ तो बीजेपी को होगी परेशानी, 2014 के आंकड़े हैं गवाह

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस इस सर्वे के माध्यम से 52000 पार्टी कार्यकर्ताओं से राय ले रही रही है जो कांग्रेस के शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। पीसी चाको ने इस बारे में बताया है कि यह सर्वे बुधवार देर शाम शुरू किया गया है।

एक ओर जहां शीला दीक्षित कह रही हैं कि उन्हें इस सर्वे के बारे में पता नहीं है वहीं पीसी चाको का कहना है कि उनकी इस बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व डीपीसीसी चीफ व जिला अध्यक्षों से बात हो गई है, अब हम कार्यकर्ताओं से उनकी राय ले रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द इस मसले को सुलझा लिया जाएगा।

आप और कांग्रेस के गठबंधन से बीजेपी को हो सकता है नुकसान, 2014 के वोट प्रतिशत हैं गवाह। दिल्ली की सभी सीटों पर सीटवार देखें 2014 में तीनों पार्टियों के वोट प्रतिशत-

सीट                     भाजपा              आप           कांग्रेस
चांदनी चौक          44.6%          30.72%       17.95%
उ.पू. दिल्ली         45.25%        34.31%        16.31%
पूर्वी दिल्ली          47.83%        31.91%        16.99%
नई दिल्ली           46.75%        29.97%        18.86%
उ.प. दिल्ली         46.45%        38.57%         11.61%
दक्षिण दिल्ली      45.17%         35.47%         11.36%
पश्चिम दिल्ली      48.32%         28.4%           14.34%

अगर आप इन आंकड़ों को देखें तो पता चलेगा कि अगर आप और कांग्रेस 2014 में साथ लड़े होते तो भाजपा को एक-एक सीट के लाले पड़ जाते। क्योंकि आप-कांग्रेस का वोट प्रतिशत जोड़ देने पर यह बीजेपी पर भारी पड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed