फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha elections 2019 arvind kejriwal statement on congress alliance

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा- 'मोदी-शाह को हराने के लिए कुछ भी करूंगा'

Sun, 14 Apr 2019 04:36 PM IST
शाहरुख खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 arvind kejriwal statement on congress alliance
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बयान आया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के लिए कुछ भी करेंगे। 
विज्ञापन


ईवीएम को लेकर एक बार फिर से केजरीवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईवीएम के अंदर कोई खामी नहीं है। भाजपा उनके साथ छेड़छाड़ कर रही है। 

आपको बता दें कि दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन को लेकर कुछ साफ नहीं हो रहा है। कांग्रेस की ओर से गठबंधन नकारे जाने के बावजूद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक  बार फिर कांग्रेस के सामने नया प्रस्ताव रख दिया है।
विज्ञापन


सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा, अब भी वक्त है जब दिल्ली के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में गठबंधन कर भाजपा को 18 सीटों पर हराया जा सकता है। अब कांग्रेस को तय करना है कि इस समय प्राथमिकता मोदी-शाह की जोड़ी को हराना है, या ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनाना है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे कांग्रेस ने सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन का प्रस्ताव रखा था। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सारे दरवाजे बंद होने का एलान किया था।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने भी शुक्रवार को हरियाणा में जजपा के साथ गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि सिर्फ दिल्ली में समझौता करके भाजपा को नहीं हराया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed