फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha election Counting of votes for the seven seats in Delhi on Tuesday at seven polling stations

कौन जीतेगा दिल्ली, फैसला आज : आठ बजे से शुरू होगी गिनती, 12 बजे आ सकता पहला नतीजा; जानें कहां होगी मतगणना

Tue, 04 Jun 2024 01:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jun 2024 01:08 AM IST
सार

दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतों की गणना विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
lok sabha election Counting of votes for the seven seats in Delhi on Tuesday at seven polling stations
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को सात मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह आठ बजे ईवीएम खुलेगी। इसके करीब आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे से दिल्ली में चुनाव नतीजों का रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। मतगणना के दौरान लगभग एक हजार सीसीटीवी कैमरों की निगाहें मतगणना केंद्र में ईवीएम पर होंगी। हर मतदान केंद्र पर 100 से अधिक कैमरे होंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित अन्य मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके।

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दोपहर तक सातों सीटों पर चुनाव के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लेकिन ईवीएम से वोटों की गिनती और अंत में वीवीपैट से वोटों के मिलान की प्रक्रिया के मद्देनजर शाम चार बजे तक फाइनल परिणाम घोषित होने की संभावना है। दिल्ली में 25 मई को 2623 मतदान स्थलों पर बने कुल 13,641 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल 58.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी मतों की गणना...
दिल्ली के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। मतों की गणना विधानसभा क्षेत्र के अनुसार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबल की व्यवस्था होगी। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एक साथ खुलेगी। बताया जा रहा है कि 15 से 18 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी। अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट की पर्ची का ईवीएम के वोटों से मिलान होगा। इस तरह दिल्ली में प्रत्येक संसदीय क्षेत्र के 50 वीवीपैट की पर्ची की गिनती कर ईवीएम के वोटों से मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन

तीन स्तरीय रहेगी सुरक्षा-व्यवस्था...
मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। मतगणना के दिन पुलिस व खुफिया विभाग के कर्मचारी भी संदिग्ध लोगों के साथ ही उनके सामानों की जांच करेंगे। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा थ्री लेयर (त्रिस्तरीय घेरे) में होगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ) के साथ ही दिल्ली पुलिस के जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती रहेगी। मतगणना स्थल पर आने वाले एजेंट, मतगणना कार्मिकों के पास देखने और गहन तलाशी के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि 25 मई को मतदान के बाद से चार जून तक के लिए 14 कंपनी अन्य अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी मतगणना केंद्रों पर हैं। इनमें दो-दो कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की सभी सातों मतगणना केंद्रों पर तैनात है। मतगणना के बाद यानि चार जून के बाद उम्मीदवारों को ईवीएम पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का समय दिया जाता है। इसके लिए 45 दिनों तक इवीएम को सुरक्षित रखा जाता है। चार कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की चार जून से अगले 45 दिनों तक चार मतगणना केंद्रों पर तैनाती रहेंगी।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकेंगे परिणाम.....
चुनाव नतीजे देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर जनरल इलेक्शन 2024 पर क्लिक करना होगा। इसके साथ-साथ चुनाव आयोग से जुड़े ऐप पर भी नतीजे देख पाएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर राज्यवार, लोकसभा सीटवार परिणाम जारी किया जाएगा।

इस पर रहेगा प्रतिबंध...
मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिवाइस, सिगरेट, माचिस, पान, गुटखा, बैग, ज्वलनशील पदार्थ आदि के ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

यह हैं मतगणना केंद्र...
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र मतगणना केंद्र उम्मीदवारों की संख्या
चांदनी चौक एसकेवी, भारत नगर 25
उत्तर-पूर्वी दिल्ली आईटीआई, नंदनगरी 28
पूर्वी दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल गांव, खेल परिसर 20
नई दिल्ली अटल आदर्श बालिका विद्यालय, गोल मार्केट 17
उत्तर-पश्चिम दिल्ली डीटीयू, शाहबाद, दौलतपुर 26
पश्चिमी दिल्ली एनएसयूटी, द्वारका 24
दक्षिण दिल्ली जीजाबाई महिला आईटीआई, सिरी फोर्ट 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed