फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lok sabha election and bjp

दिल्ली में दिखा BJP का चुनावी रंग

Thu, 23 Jan 2014 08:40 PM IST
विनोद डबास/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jan 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election and bjp

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद मोहन भारद्वाज ने इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को सदन की बैठक में नगर निगम का बजट प्रस्तुत करते हुए जनता की कमर तोड़ने वाले आयुक्त के नए टैक्स लगाने और वर्तमान टैक्स एव फीस में बढ़ोतरी के प्रस्ताव रद्द कर दिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खून से रंगे हैं नरेंद्र मोदी के हाथ: मुलायम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जनता को कई तोहफ देने का ऐलान किया। इतना ही नहीं, लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनेक योजनाओं का ऐलान किया। पार्षदों को भी खुश करने का पूरा प्रयास किया।

मोहन भारद्वाज ने बजट में सड़कों के विकास के लिए  प्रति वार्ड राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये की।

इसी तरह सफाई कार्यों के लिए 40 लाख रुपये, मरम्मत के कार्य के लिए 45 लाख रुपये, स्ट्रीट लाईटिंग के लिए 15 लाख रुपये व नागरिक सुविधाओं के लिए 46 लाख रुपये प्रत्येक वार्ड का प्रावधान किया है।


ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव के सुधार के लिए 30 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक पार्षद की क्षेत्रीय विकास निधि 50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। ग्रामीण वार्ड में प्रत्येक वार्ड के लिए 50 लाख रुपये से अलग से मिलेंगे।

बजट के प्रमुख बिंदु:
  1. वृद्धावस्था पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 12 सौ रुपये प्रति माह की।
  2. विधवाओं की लड़की की शादी के लिए अनुदान राशि 30 रुपये की।
  3. युवकों को जिम के उपकरण खरीदने के लिए 30 लाख रुपये, अखाड़ों के लिए 10 लाख रुपये और स्वीमिंग पूलों के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान।
  4. पूर्व पार्षदों की चिकित्सा सहायता के लिए 15 लाख रुपये और महिला शौचालयों के लिए दो करोड़ रुपये व कटरों के सुधार के लिए पांच करोड़ लाख रुपये का प्रावधान।
  5. छठ पूजा के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान।
  6. नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न संपत्तियों को विकसित करने का लक्ष्य तय किया।
  7. पार्कों में झूले लगाने के लिए प्रति वार्ड दो लाख रुपये की व्यवस्था।
  8. महिला पार्कों में सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने का फैसला।
  9. रानी झांसी रोड, सुल्तानपुरी, रामपुरा में पुल/आरओबी/आरयूबी व मोती नगर में फुटओवर ब्रिज बनाना।
  10. अशोक विहार, पीतमपुरा, शिवा मार्किट, शालीमार बाग, शास्त्री पार्क, बैंक स्ट्रीट करोल बाग, रानी बाग, कुतुब रोड़, ईदगाह, एसपी मुखर्जी मार्ग और चर्च मिशन रोड़ पर पार्किंग व ईसीडब्ल्यू स्टैक पार्किंग बनाना।
  11. हैदरपुर, हिन्दुराव, आरबीआईपीएमटी, श्रीमती गिरधर लाल और कस्तूरबा अस्पताल में भवन का निर्माण करना।
  12. 50 स्थानों पर पक्के स्कूल भवनों का निर्माण करना।
  13. 10 समुदाय भवनों का निर्माण करने की योजना।
  14. 10 स्थानों पर मातृ एवं शिशु कल्याण केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पॉली-क्लीनिक का निर्माण करना।
  15. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र देने की सुविधा ऑनलाइन करना।
  16. हिन्दूराव अस्पताल में मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 150 करने की योजना।
  17. हिन्दूराव अस्पताल में 10 मंजिला शल्य चिकित्सा विभाग बनाने का निर्णय।
  18. हैदरपुर में वातानुकूलित सामान्य अस्पताल की स्थापना करने का ऐलान।
  19. स्कूल स्वास्थ्य सेवाएं के तहत डेंटल वैन, नेत्र जांच वैन एंव मोबाइल वैन उपलब्ध कराई  जाएगी।
  20. अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को 21 सौ रुपये का पुरस्कार देने की शुरूआत।
  21. 48 स्थानों पर महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की योजना।
  22. स्कूलों में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने और सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
  23. स्कूलों के सफाई प्रतियोगिता के आयोजन की शुरूआत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed