फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam attack on modi in rally

खून से रंगे हैं नरेंद्र मोदी के हाथ: मुलायम

Thu, 23 Jan 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 23 Jan 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
mulayam attack on modi in rally

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ललकारते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी भी हाल में गुजरात नहीं बनने दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा उस मोदी को गुजरात से बुलाकर हमें चुनौती दिलवा रही है, जिसके हाथ खून से रंगे हैं। वह गुरुवार को रामनगर के रामबाग मैदान में आयोजित देश बचाओ, देश बनाओ रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के खिलाफ साजिश और दुष्प्रचार करने वालों के प्रति आगाह किया और गरीबों के लिए समाजवादी पेंशन शुरू करने का आश्वासन दिया। चंदौली और बनारस के बीच नया मेडिकल कालेज खोलने, मुगलसराय को तहसील बनाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम मोदी पर साधते रहे निशाना

mulayam attack on modi in rally

मुलायम ने अपने 29 मिनट के भाषण में महंगाई और भ्रष्टाचार के मसले पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया, लेकिन असल निशाने पर मोदी ही रहे। आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के 10 जिलों से उमड़ी भीड़ देख उत्साहित सपा मुखिया ने कहा कि ये नौजवान हमारी ताकत हैं।

मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें चुनौती दोगे? इनके रहते उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाओगे? गुजरात में आपने किया ही क्या है कत्लेआम और अत्याचार के सिवा? जब वहां कत्लेआम हो रहे थे तब मैं रोक के बावजूद हरिकिशन सिंह सुरजीत, इंद्रजीत गुप्त और एचडी देवगौड़ा के साथ अहमदाबाद पहुंचा था। जान की परवाह किए बगैर लोगों के बीच गया और मुस्लिम भाइयों ने कर्फ्यू तोड़ कर हमारा स्वागत किया। वहां महिलाओं को नंगा करके मारा गया था।

उन्होंने पूछा कि मोदी ने कितने लोगों को रोजगार दिया? किसानों का कर्ज माफ किया? दवाई, पढ़ाई, शिक्षा, सिंचाई किसी प्रांत में मुफ्त है? कोई सरकार बेरोजगारी भत्ता बांट रही है?

कांग्रेस पर भी मुलायम ने बोला हमला

mulayam attack on modi in rally

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शासन घोटालों, महंगाई और अत्याचार से भरा रहा है। भूख से हजारों लोगों की जान गई है। हमें हीन भावना त्याग कर उठना होगा। कमजोरों और न्याय के पक्ष में खड़े होना होगा। नौजवान संयम, धीरज और शिष्टाचार का बर्ताव करके जनता का विश्वास जीतें।

उन्होंने प्रत्याशियों को जिताने की अपील के साथ अपनी बात खत्म की। रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने वाली है। ऐसे में हम पर हमले तेज हो गए हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

मुलायम ने कहा कि सैफई महोत्सव को मुद्दा बनाने वालों को सोचना चाहिए कि हम न तो भ्रष्टाचार कर रहे और न ही स्मारक बनाने में रुपये बहा रहे हैं। जनता के हित के काम करने में लगे हैं।

चुनाव से पहले गरीबों को पेंशन: अखिलेश

mulayam attack on modi in rally

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार समाजवादी पेंशन योजना शुरू करेगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामनगर में समाजवादी पार्टी की रैली के मंच से किया। उन्होंने कहा कि हम अपना चुनावी घोषणापत्र लागू करने में लगे हैं लेकिन कुछ लोग हमें घेरने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि हम महंगाई, बेरोजगारी खत्म करने और किसानों व गरीबों की सुविधा बढ़ाने के काम में जुटे हैं लेकिन हमारे ऊपर हमले हो रहे हैं। हमने सैफई महोत्सव में कलाकार बुलवा लिया तो हंगामा हो गया। हमारे ऊपर न तो भ्रष्टाचार के आरोप हैं और न ही हम पत्थरों के स्मारक बनवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब है, सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर लगी हैं। विधानसभा चुनाव में जो राह प्रदेश की जनता ने दिखाई है, उसी रास्ते पर चलकर दिल्ली भी पहुंचा जा सकता है। हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र में अगली सरकार गरीबों, किसानों के नेता की बनेगी और उसमें समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी। लोकसभा चुनाव एक चुनौती की तरह है और सपा इस चुनौती को स्वीकार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed