{"_id":"5cc8ec0ebdec220774412c38","slug":"lok-sabha-chunav-2019-amit-shah-rajnath-singh-rallies-in-support-of-candidates-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह-राजनाथ आज दिल्ली में करेंगे रैलियां, प्रत्याशियों के समर्थन में दिखेंगे भाजपा के बड़े चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह-राजनाथ आज दिल्ली में करेंगे रैलियां, प्रत्याशियों के समर्थन में दिखेंगे भाजपा के बड़े चेहरे
Wed, 01 May 2019 06:15 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 May 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
amit shah and rajnath singh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को दिल्ली में चुनावी रैलियां करेंगे। शाह प्रत्याशियों के समर्थन के लिए वसंत कुंज और नई दिल्ली क्षेत्र में जनसभा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जबकि राजनाथ शास्त्री पार्क में मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के समर्थन में विशाल जनसभा करेंगे। पार्टी के अनुसार, अमित शाह वसंत कुंज के डीडीए पार्क में बुधवार को दक्षिणी दिल्ली के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और नई दिल्ली प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को चुनाव सभा की आयोजन समिति ने तमाम तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि चारों ही लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो आठ मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में चुनावी रैली करने वाले हैं, हालांकि इसे लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। उधर, हरियाणा की मशहूर कलाकार सपना चौधरी के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी मंगलवार रात तक पार्टी ने पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन