फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Locust attack in delhi dwarka area after they send back from gurugram

टिड्डियों के दल ने दिल्ली में किया प्रवेश, गोपाल राय ने दिए ढोल और डीजे बजाने के आदेश

Sat, 27 Jun 2020 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 27 Jun 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Locust attack in delhi dwarka area after they send back from gurugram
टिड्डी दल का दिल्ली-एनसीआर पर हमला - फोटो : अमर उजाला

देशभर में खासतौर से उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है।

विज्ञापन


इसके बाद टिड्डी दल गुरुग्राम पटौदी सोहना में पहुंचा जहां लोगों ने जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार थालियां बजाकर और पटाखे छोड़कर टिड्डी दलों को भगाने का प्रयास किया। गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश किया। सिर्फ द्वारका ही नहीं दिल्ली के छत्तरपुर में गांव और फार्म हॉउस में टिड्डी दलों का हमला हुआ, जिससे लोग बहुत परेशान रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि हवा के दिशा बदलने से टिड्डियां पलवल की ओर मुड़ गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक
राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डी के संभावित हमले को लेकर दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय ने आज एक आपात बैठक बुलाई। विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी इसमें मौजूद रहे। गोपाल राय ने जानकारी दी कि, टिड्डियों की छोटी टुकड़ी दिल्ली के बॉर्डर पर जसोला घाटी में घुस आई है। हमने वन विभाग को ढोल, डीजे बजाने और केमिकल छिड़काव करने का आदेश दिया है। दक्षिण, पश्चिम और दक्षिणी-पश्चिमी जिले के डीएम को डिविजनल कमिश्नर के माध्यम से डायरेक्शन दी गई है, इन जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।



बहुत लंबा चौड़ा है यह टिड्डी दल
जानकारी के अनुसार टिड्डियों का यह दल करीब 6 किलोमीटर चौड़ा और 10 किलोमीटर लंबा है। यही वजह है इनकी मौजूदगी पटौदी, गुरुग्राम और दिल्ली में साथ-साथ देखी गई है। दिल्ली में प्रवेश करने वाला दल काफी छोटा है।

फरीदाबाद भी पहुंचा टिड्डी दल
जानकारी मिली है कि टिड्डियों का एक दल फरीदाबाद के सेक्टर 28, 29 और बल्लभगढ़ में भी देखा गया है। हालांकि इनकी तादाद गुरुग्राम से कम है।

टिड्डी दल ने शनिवार सुबह झज्जर जिले में प्रवेश किया। यह विशाल टिड्डी दल जाटूसाना से उड़ा है। सभी बीडीपीओ, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ फसलों को बचाने के लिए फील्ड में उतर आए।

ग्रेटर नोएडा भी पहुंचा टिड्डी दल
टिड्डियों का एक दल ग्रेटर नोएडा भी पहुंचा है, जो खेतों के ऊपर से गुजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed