{"_id":"5ebeb3b18ebc3e907664b4da","slug":"lockdown-nhrc-issues-notices-to-punjab-up-over-reports-of-migrant-woman-pulling-suitcase-child-sleeping-half-hung-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूटकेस पर आधे लटके हुए बच्चे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और यूपी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूटकेस पर आधे लटके हुए बच्चे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और यूपी को जारी किया नोटिस
Fri, 15 May 2020 08:58 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 15 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
सूटकेस पर लेटा मासूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब और उत्तर प्रदेश को उस मामले में नोटिस जारी किया है, जिसमें राजमार्ग पर एक प्रवासी महिला एक सूटकेस को खींच रही है और इस पर लगभग आधा लटका हुआ उसका बच्चा सो रहा है।
ये है मामला :
वायरल वीडियो में एक महिला अपने मासूम बेटे को ट्राली वाले सूटकेस पर लिटाकर खींचते हुए ले जा रही है। महिला के साथ कई अन्य लोग भी पैदल जा रहे हैं। श्रमिकों का यह दल पंजाब से पैदल चलकर आया। ये सभी झांसी और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। ये श्रमिक बुधवार को आगरा पहुंचे थे। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि पैदल चलते-चलते जब मासूम थक जाता है तो उसकी मां ने उसे ट्राली वाले सूटकेस पर लिटा दिया। इसके बाद मां ने कई किलोमीटर तक सूटकेस को खींचकर सफर तय किया। बुधवार को ये श्रमिक आगरा पहुंचे। सूटकेस पर लेटे मासूम को देखकर लोगों ने महिला से पूछा तो उसने बताया कि वो पंजाब से ऐसे ही सफर तय करके आई है। उसे झांसी तक जाना है।
विज्ञापन
अखिलेश ने किया ट्वीट : बेबस लोगों ने खुद चला ली गाड़ी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे का फोटो ट्वीट कर लिखा, सरकार से उम्मीद करते करते जब हार गए तो आत्मनिर्भर होकर... बेबस लोगों ने अपनी गाड़ी खुद चला ली।
विज्ञापन
National Human Rights Commission has taken suo motu cognizance of a migrant mother pulling a suitcase with her child sleeping half hung thereon on Agra Highway. Notices issued to Chief Secretaries of Punjab & Uttar Pradesh and Agra District Magistrate: NHRC pic.twitter.com/1KgM1UrL0r
— ANI (@ANI) May 15, 2020विज्ञापन