फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown like situation in Delhi 50 Percent government employees will work from home

दिल्ली में 'लॉकडाउन' जैसे हालात: 50% सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम, निजी कर्मियों के लिए भी एडवाइजरी

Wed, 20 Nov 2024 08:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 08:43 PM IST
सार

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के मद्देनजर अपने सभी कार्यालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया है। निजी प्राइवेट संस्थानों में भी वर्क फ्रॉम होम के लिए निर्देश जारी किया गए है।

विज्ञापन
Lockdown like situation in Delhi 50 Percent government employees will work from home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले की जानकारी साझा करते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेप-चार के प्रावधानों के तहत सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उसी क्रम में बुधवार को दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता से खुलेंगे, जबकि 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेगें। 

विज्ञापन

आवश्यक सेवाएं वाले विभाग में वर्क फ्रॉम होम लागू नहीं होगा। इसको लागू करने के लिए पर्यावरण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और औद्योगिक संघ फिक्की , एसोचेम और सीआईआई के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली सचिवालय में की। उन्होंने कहा कि प्राइवेट संस्थानों के लिए भी 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम करने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। निजी संस्थान अपना कार्यालय खोलने का समय 10.30 बजे या 11 बजे करें। साथ ही, निजी कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए शटल बस सेवा शुरू करें। इसके लिए भी एडवाइजरी जारी की जा रही है।

राय ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में बदलते मौसम में प्रदूषण का प्रभाव मारक होता जा रहा है। पूरा उत्तर भारत गंभीर प्रदूषण की चपेट में है। दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोजर का छिड़काव, पौधारोपण व जागरूकता अभियान। पूरे दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, ग्रेप-चार के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आदेश जारी किया गया है कि है ग्रेप-4 के नियमों को लागू करवाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन, पड़ोस के राज्यों को भी कड़े कदम उठाने होगें। तभी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed