फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lockdown 4 live updates of 23 may in delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr

Delhi-NCR Live: नोएडा में सामने आए 17 नए केस, गाजियाबाद में छह संक्रमितों की पुष्टि

Sat, 23 May 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 May 2020 05:43 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी के चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन का आज 60वां दिन है और ईद का त्योहार आने को है लेकिन हर साल की तरह इस साल ईद पर बाजारों में कोई रौनक नहीं है। वहीं लगातार दिल्ली-एनसीआर में संक्रमितों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जो आंकड़ा जारी किया गया उसमें दिल्ली में एक दिन में 660 संक्रमित मामले सामने आए। वहीं गुरुग्राम से लेकर नोएडा तक में रोजाना कई केस सामने आ रहे हैं। वहीं आज दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने फैसला लिया है कि शराब की दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स....

विज्ञापन
lockdown 4 live updates of 23 may in delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr
लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर लगी श्रमिकों की लाइन - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्वी निगम देगा दस लाख

विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के बाद अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम भी कोरोना से जंग हारने वाले अपने योद्धाओं की मौत पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के प्रवक्ता अरुण ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में सफाई कर्मचारी, शिक्षक व स्वास्थ्यक र्मी समेत अन्य कर्मचारी जो सीधे तौर पर कोरोना से जंग लड़ रहे हैं, उनको इसमें शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही निगम दिल्ली सरकार से भी एक करोड़ रुपये के मुआवजे की राशि के लिए दावा करेगा। 

दिल्ली एम्स ने पीएम राहत कोष में दान किए 1.32 करोड़
कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री राहत कोष में दिल्ली एम्स के कर्मचारियों ने 1.32 करोड़ रुपये जमा किए हैं। एम्स के प्रोफेसर, नर्स, चिकित्सीय छात्र, शोद्यार्थी व अन्य कर्मचारियों ने मिलकर अपना एक-एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया है। प्रवक्ता डॉ. आरती विज ने कहा कि देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान होने के नाते एम्स की चिकित्सीय सेवा के अलावा सामाजिक भागीदारी भी हमेशा रही है। अब चूंकि पूरा देश महामारी के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि 1,32,22,244 राशि एकत्रित कर प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 12 नए मामले 
गुरुग्राम में शनिवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 262 हो गई है।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा- सामाजिक दूरी का पालने करें
दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम, सैयद अहमद बुखारी  ने शनिवार को कहा कि ईद-उल-फितर 25 मई को मनाया जाएगा। क्योंकि आज चांद नहीं दिखा। यह महत्वपूर्ण है कि हम सावधानी बरतें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। हमें हाथ मिलाने और गले मिलने से बचना चाहिए। हमें सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के कोरोना अस्पताल में लगी आग 



दिल्ली के सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल में शनिवार को आग लग गई। जानकारी के मुताबिक दमकल की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया । हादसे में दमकल विभाग की टीम ने सात मरीजों की जान बचाई। बता दें सिग्नस ऑर्थोकेयर अस्पताल को दिल्ली सरकार ने कोविड अस्पताल घोषित किया था। 

नोएडा में सामने आए 17 नए पॉजिटिव केस
नोएडा में आज 17 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से नोएडा सेक्टर-73 सर्फाबाद के तीन लोग हैं जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष है। तीन लोग नंगला चरनदास सेक्टर-81 के हैं, जिसमें दो पुरुष एक महिला है। एक पुरुष गौड़ सिटी-2 का रहने वाला है। एक पुरुष हरौला सेक्टर-5 का रहने वाला है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख का एक पुरुष और एक महिला भी इनमें हैं। ग्रेटर नोएडा के कासना का भी एक पुरुष है। दो लोग ग्रेटर नोएडा के इको विलेज सुपरटेक ग्रेटर नोएडा के भी हैं, इनमें एक महिला एक पुरुष है। बरौला का एक पुरुष भी है। एक पुरुष गिझोड़ का है।

विदेश यात्रा करने वाले तीन सहित कोरोना संक्रमण के 6 नए मरीज
गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग को शनिवार के दिन 65 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इसमें से 6 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इन संक्रमित मरीजों में तीन साहिबाबाद में भारत सरकार के उपक्रम वाली कंपनी में कर्मचारी हैं, जबकि तीन संक्रमित अलग-अलग होटलों में रोके गए विदेश यात्रा करके आए लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शाम तक और सैंपलों की रिपोर्ट आई तो मामले और भी बढ़ सकते हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 591 केस
दिल्ली में कोरोना के 591 नए केस बीते 24 घंटे में सामने आए हैं, हालांकि इस दौरान एक भी मौत नहीं हुई जो एक अच्छी खबर है। वहीं बीते चार दिनों से लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले आज की रिपोर्ट में घटे हैं। अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 12910 हो गई है, वहीं इनमें से 6412 एक्टिव केस हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जो रिपोर्ट जारी की है उसमें कुल मौतों की संख्या 231 है।

लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर लगी प्रवासी श्रमिकों की कतारें
दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के बाहर प्रवासी श्रमिकोंं की लंबी कतार बस पकड़ने के लिए लगी है। यहां से ये लोग बस में सवार होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाएंगे, जहां से यह ट्रेन से अपने राज्यों को जाएंगे।



दिल्ली में खुलेंगी 66 निजी शराब की दुकानें
दिल्ली के आबकारी विभाग ने फैसला लिया है कि 66 निजी शराब की दुकानें शहर में खुलेंगी। इनका समय सुबह 9 बजे से शाम 6.30 बजे तक होगा और ये दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी।



दिल्ली के बाजारों में नहीं दिख रही ईद की रौनक
दिल्ली के दरियागंज बाजार के विक्रेताओं का कहना है कि इस साल ईद की रौनक बाजारों में नहीं है। हर साल जिस तरह से ईद से पहले बाजारों में चहल-पहल और खरीदारी बढ़ जाती थी वैसे इस बार नहीं है। एक विक्रेता का कहना है कि इस बार फलों की जरूर मांग है क्योंकि गर्मी का मौसम है लेकिन बाकी व्यापार मंदे चल रहे हैं।



ओखला सब्जी मंडी में स्क्रीनिंग के बाद जाने दे रहे अंदर
ओखला सब्जी मंडी में लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed