Coronavirus in Delhi : 500 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 10554 हुई
लॉकडाउन-4 के तहत 31 मई तक के लिए दिल्ली सरकार ने सोमवार को कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी बाजार व मार्केट कॉम्प्लेक्स खोलने की अनुमति दे दी, लेेकिन दुकानें ऑड-ईवन सिस्टम से खोली जाएंगी और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना होगा। इसके साथ ही केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए निजी व सार्वजनिक परिवहन के साधनों के अलावा ऑटो व कैब भी चलेंगी। इसी के तहत आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकानें खुल गईं और ऑटो रिक्शा वाले अपने ऑटो लेकर सवारियों की तलाश में सड़कों पर निकल गए हैं। वहीं संक्रमण का आलम ये है कि यह जहां देशभर में 1,00,000 की संख्या को पार कर गया है वहीं दिल्ली में में यह 10 हजार के पार है। अब प्रवासी मजदूरों से भी संक्रमण फैलने लगा है इसका ताजा उदाहरण बुलंदशहर में सामने आए 12 संक्रमितों का केस है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स.....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम : दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 50 को किया गया क्वारंटीन
गुरुग्राम पुलिस के दो सिपाही मिले कोरोना पॉजिटिव, एक केंटेनमेंट जोन में तैनात था जबकि दूसरे कि दिल्ली बॉर्डर पर ड्यूटी थी। एहतियातन दो थानों को कराया गया सैनिटाइज। दोनों सिपाहियों के संपर्क में आए 50 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है।
गुरुग्राम : 9 नए मामले आए सामने , कुल संख्या बढ़कर हुई 220
मंगलवार को कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्य बढ़कर 220 हो गई है।
गाजियाबाद : 57 सैंपल निगेटिव, 22 मरीज डिस्चार्ज
ईएसआई अस्पताल में भर्ती 22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो पुराने मरीजों को मंगलवार को जोड़ा है। एक मरीज मोरटा का रहने वाला है, जबकि एक महिला अर्थला की रहने वाली है, दोनों पहले से ही अस्पतालों में भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पताल में तीन मरीजों की पुष्टि होने के बाद एक को मैक्स साकेत रेफर किया गया है, दूसरे को गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि तीसरे को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मंगलवार को 57 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव हैं। जबकि 90 नए मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जो मरीज दिल्ली में भर्ती हैं, उन्हें दिल्ली में ही गिना जा रहा है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 191 हो गई है। हालांकि अब तक कुल 155 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
बीएसएफ के 60 फीसदी संक्रमित जवान ठीक हुए
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अब तक 60 फीसदी संक्रमित जवान स्वस्थ हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ में 358 जवान कोरोना से संक्रमित हुए थे, जिनमें से 214 जवान ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 144 जवान संक्रमित हैं।
बीएसएफ के अनुसार, मंगलवार को कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। इन सभी मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 22 जवानों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। यह सभी अगले 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहेंगे। इससे पहले 192 जवानों को छुट्टी दी जा चुकी है। इनमें से 65 जवान दिल्ली से, त्रिपुरा से 77, जोधपुर से 42, कोलकत्ता से 6 और 2 अन्य जगहों से थे।
डीटीसी सेवा शुरू, एक बार में केवल 20 यात्रियों को अनुमति
Delhi Transport Corporation bus services resume in the national capital during the fourth phase of COVID19 lockdown. A bus driver says, "Sanitisation of buses is being done at the start/finish points. Only 20 passengers are allowed at a time". #C pic.twitter.com/kOHt2XnOuw
— ANI (@ANI) May 19, 2020
लॉकडाउन 4.0 में आज से डीटीसी सेवा शुरू हो गई है। एक ड्राइवर ने बताया कि बस को यात्रा की शुरूआत और अंत में सैनिटाइज किया जा रहा है। एक बार में केवल 20 यात्रियों को अनुमति दी जा रही है। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को बस में यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है।
सीआईएसएफ के चार और जवानों को कोरोना
सीआईएसएफ के चार जवान और कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसमें दो दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और दो दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात हैं। संक्रमण के बाद चारों जवानों को अस्पताल भेज दिया गया है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में संक्रमित जवानों की संख्या 28 हो गई है, जबकि एयरपोर्ट पर तैनात पांच जवान संक्रमित हुए हैं। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। 24 घंटे में देशभर में तैनात सीआईएसएफ के छह जवान संक्रमित हुए हैं, जबकि 21 जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। देशभर में 99 जवान संक्रमित हैं।
आईटीओ और यमुना ब्रिज इलाके में भी दिखा भारी जाम
Delhi: Heavy traffic congestion seen at ITO and Yamuna Bridge area amid #lockdown4 against #COVID19. pic.twitter.com/ak1nP3YSfh
— ANI (@ANI) May 19, 2020
मंगलवार को दिल्ली के आईटीओ और यमुना ब्रिज इलाके में दिखा भारी जाम।
दिल्ली के कई इलाकों में लगा लंबा जाम
दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में लोगों को कई रियायतें दी हैं। इसी के तहत आज दिल्ली की सड़कों पर भारी मात्रा में वाहन उतरे। कई इलाकों में तो भारी जाम भी देखा जा रहा है। जैसे सराय काले खां, पटपड़गंज आदि।
Delhi: Traffic congestion near Sarai Kale Khan amid 4th phase of #CoronavirusLockdown. pic.twitter.com/TLut9ifcbg
— ANI (@ANI) May 19, 2020
दिल्लीः कई बाजार खुलते ही हुए बंद, कई जगह की गई ऑड-ईवन नंबरिंग
दिल्ली सरकार से रियायत मिलने के बाद आज राजधानी के कई बाजार खुले। इन बाजारों के दुकानों की ऑड-ईवन नंबरिंग की गई है। वहीं खारी बावली में भीड़ बढ़ने के चलते स्थानीय पुलिस ने मार्केट बंद करा दी। वहीं चांदनी चौक के कटरा नील को व्यापारी एसोसिएशन ने 31 मई तक बंद रखने का एलान कर दिया है।
साहिबाबाद डिपो पर 1000 बसों का इंतजार करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
साहिबाबाद डिपो पर प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई 1000 बसों का इंतजार करते कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव,पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, एआईसीसी सदस्य नरेंद्र राठी, नरेंद्र भारद्वाज, केएन पांडेय, अमोल वशिष्ट, जितेंद्र टांक, जितेंद्र गोड़, अलीमुद्दीन कस्सार, मनिंदर बिल्ला, विकास विश्नोई, राकेश पाल आदि मौजूद थे।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने भी मांगी सीएम केजरीवाल से 300 बसें चलाने की अनुमति
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर श्रमिकों के लिए 300 बसें चलाने का अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा कि हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जो दिल्ली में रहते हैं, अपने-अपने प्रदेशों को वापस लौट रहे हैं। इसलिए पलायन करते हुए बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 300 बसे दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों से चलाना चाहती है।
दिल्ली में 24 घंटे में मिले 500 नए मरीज
राजधानी दिल्ली में पहली बार एक ही दिन में 500 कोरोना संक्रमित नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब संक्रमितों की कुल संख्या 10554 हो गई है। दिल्ली में कुल सक्रिय केस 5638 केस हैं और 166 मौतें हो चुकी हैं।
अब तक दिल्ली से 65000 प्रवासी भेजे गए गृह राज्य
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि अब तक दिल्ली से लगभग 65000 प्रवासियों को ट्रेनों द्वारा उनके गृह राज्यों में भेजा गया है। हम दिल्ली में फंसे अपने नागरिकों को वापस भेजने के लिए अनुमति मांग रहे हैं।
Till now, around 65,000 migrants from Delhi have been sent to their home states by trains. We are seeking permission from different states to send back their citizens stranded in Delhi: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/PG0yhUapHx
— ANI (@ANI) May 19, 2020
शुरू हुआ डीटीसी बसों का संचालन
लॉकडाउन के चौथे चरण में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों का संचालन एक बार फिर शुरू हो गया है। इस दौरान डीटीसी बस के एक चालक ने बताया कि एक बार में केवल 20 यात्री यी बस में सवार हो सकते हैं। इसके साथ ही बस के चलने से पहले और गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।
Delhi Transport Corporation bus services resume in the national capital during the fourth phase of COVID19 lockdown. A bus driver says, "Sanitisation of buses is being done at the start/finish points. Only 20 passengers are allowed at a time". #C pic.twitter.com/kOHt2XnOuw
— ANI (@ANI) May 19, 2020
आनंद विहार से यूपी, बिहार और उत्तराखंड नहीं जा रही कोई बस
दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने कहा कि आनंद विहार बस अड्डे से कोई भी बस उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के लिए नहीं जा रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे यहां बस अड्डे पर इकट्ठा न हों।
No buses are plying to Uttar Pradesh, Bihar and Uttarakhand from Delhi's Anand Vihar bus station. We appeal to people not to gather at the bus station here: Delhi Police DCP East Jasmeet Singh
— ANI (@ANI) May 19, 2020
बुलंदशहरः 12 प्रवासी मजदूरों समेत समेत 14 लोगों में कोरोना की पुष्टि
बुलंदशहर में प्रवासी मजदूरों के आने से कोरोना का खौफ बढ़ गया है। यहां मंगलवार को 12 प्रवासी मजदूरों समेत कुल 14 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 12 संक्रमित प्रवासी मजदूरों में से 6 महाराष्ट्र, एक दिल्ली और 5 गुजरात से आए हैं। इनके अलावा खुर्जा क्षेत्र के दो युवकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शिकारपुर निवासी एक युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस केस के साथ ही अब जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 95 हो गई है। एक की मौत हो चुकी है, 59 ठीक हुए हैं और कुल 35 मामले सक्रिय हैं।
फरीदाबाद में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने
फरीदाबाद में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामनेे आए हैं और इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि 9 में चार संक्रमित पुलिसवालें हैं। फरीदाबाद लगातार मामले सामने आने से हरियाणा का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। फरीदाबाद में कोरोना से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्लीः खुलीं चाय की दुकानें
दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार आज से चाय की दुकान और अन्य दुकानें खोली जा सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकानें आज फिर खुल गईं।
दिल्ली: सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार आज से चाय की दुकानें फिर खुली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास का दृश्य। pic.twitter.com/SfGmbsQCd3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
दिल्लीः ऑटो वाले भी निकले सड़कों पर
दिल्ली सरकार से छूट मिलने के बाद आज राजधानी में ऑटो-रिक्शा वाले सवारियों की तलाश में सड़कों पर निकले हैं। इन्हीं में से एक ऑटोवाले ने कहा, हम लोग भुखमरी की कगार पर थे। ऐसे में ऑटो में 1 और टैक्सी में 2 सवारी ले जाने का सरकार का ये फैसला वर्तमान में राहत का काम करेगा। मेरा सरकार से सवाल है कि अगर कोई एक ही परिवार से है जैसे पति-पत्नी, तो वो दो ऑटो क्यों करेंगे।
हम लोग भुखमरी की कगार पर थे।ऐसे में ऑटो में 1 और टैक्सी में 2 सवारी ले जाने का सरकार का ये फैसला वर्तमान में राहत का काम करेगा।मेरा सरकार से सवाल है कि अगर कोई एक ही परिवार से है जैसे पति-पत्नी, तो वो दो ऑटो क्यों करेंगे:ऑटो चालक,दिल्ली में नए दिशानिर्देशों के साथ ऑटो सेवाएं जारी pic.twitter.com/VM6of6Xgq1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2020
दिल्ली में आज से टैक्सी भी चल रही हैं
दिल्ली सरकार ने आज से टैक्सी चलाने की इजाजत दे दी है जिसके बाद एक टैक्सी चालक ने कहा कि हमें सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। टैक्सी सिर्फ दो लोगों को बैठा सकती हैं। सरकार को टैक्सी चालकों के लिए भी बीमा योजना लानी चाहिए।
Taxi services resume in Delhi today during fourth phase of nationwide lockdown till May 31. Taxi drivers say, "We welcome govt's decision to resume taxi services. Taxis can operate with only 2 passengers at a time in a car. Govt should bring an insurance policy for taxi drivers". pic.twitter.com/sBPVzXPFR8
— ANI (@ANI) May 19, 2020
गाजीपुर सब्जी मंडी खुली
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच आज भी गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।
Delhi: People arrive at wholesale fruit and vegetable market in Ghazipur, to make purchases amid the #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/NdxsxebBEm
— ANI (@ANI) May 19, 2020