फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lochab's judicial custody extended till 26 in MCOCA case

Delhi NCR News: मकोका मामले में लोचब की न्यायिक हिरासत 26 तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) पूर्व विधायक नरेश बाल्यान से जुड़े मकोका मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एक अन्य अभियुक्त अमरदीप लोचब की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई हुई। अदालत ने अर्जी को स्वीकार कर लोचब को 26 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि पूरक आरोप-पत्र तैयार है और सुविधा केंद्र के माध्यम से सुनवाई के दौरान ही दाखिल किया गया है। उन्होंने अप्रमाणित दस्तावेजों की सूची दाखिल करने की बात कही। ऐसे में विशेष न्यायाधीश डॉ. विशाल गोगने की अदालत ने दिल्ली पुलिस को अप्रमाणित दस्तावेजों की सूची तीन दिनों के भीतर दाखिल करने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 26 सितंबर को निर्धारित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed