{"_id":"f6d0187444db74195b47bebfb8da3ddb","slug":"lk-advani-will-be-the-best-pm-than-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री होंगे आडवाणी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री होंगे आडवाणी'
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड मेले में आए कश्मीरियों ने कहा है कि उनके लिए प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी से ज्यादा पसंद लालकृष्ण आडवाणी हैं। यहां आए कई नेशनल अवार्डियों ने अपने दिल की यह बात कही।
विज्ञापन
श्रीनगर के डाउनटाउन निवासी नेशनल अवार्डी शिल्पकार फैयाज एवं मोहम्मद माजिद ने कहा कि जम्मू की अवाम गुजरात दंगे को लेकर मोदी से बेहद खफा है। ऐसे व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना किसी भी सूरत में उन्हें कबूल नहीं। रही-सही कसर उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने की बात कहकर पूरी कर दी।
विज्ञापन
उनका कहना है कि बीजेपी में यदि कोई नेता सेकुलर है तो वह लालकृष्ण आडवाणी हैं। जिन्होंने पाकिस्तान की जमीं पर जाकर मोहम्मद जिन्ना को सेकुलर करार दिया था।
विज्ञापन
नेशनल अवार्डी युवा शिल्पकारों का कहना था कि यहां का एक वर्ग बेशक राहुल गांधी को युवाओं का आईकॉन मानता हो लेकिन कश्मीर के लोगों में ऐसी बात नहीं है। इसीलिए पिछले दिनों कश्मीर में हुए उनके एक कार्यक्रम में बहुत कम भीड़ थी।
शिल्पकारों का कहना था कि बीजेपी के लोग कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की बात कर रहे हैं। उन्हें यह नहीं मालूम है कि धारा 370 खत्म होते ही घाटी के हालात पहले जैसे हो जाएंगे। कश्मीरी अवाम धारा 370 को खत्म करना पसंद नहीं करेगी।