{"_id":"3b828f1d85d85af2fab328299503c8a1","slug":"live-update-election-counting-live-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का होगा सफाया: मीनाक्षी लेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का होगा सफाया: मीनाक्षी लेखी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 May 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर की कुल 11 सीटों की पल-पल की जानकारी के लिए इस लिंक से जुड़े रहिए।
विज्ञापन
3:20 PM: 11वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह 412440 वोटों के साथ सबसे आगे। कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर 116720 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर। बसपा के मुकुल उपाध्याय 112017 वोटों के साथ तीसरे और सपा के सुधन रावत 52393 वोटों के साथ चौथे नंबर पर, जबकि आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शाजिया इल्मी 51467 वोटों के साथ पांचवें नंबर पर।
3:20 PM: तिलपत स्थित बाबा सूरदास की समाधि पर पहुंचे फरीदाबाद के बीजेपी प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर।
3:05 PM: कांग्रेस का होगा सफाया: लेखी
नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी का कहना है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने सफाया किया था, बाकी का काम लोकसभा चुनावों में भाजपा ने कक रही है। कोई भी पार्टी भाजपा के मुकाबले के आसपास भी नहीं है। लेखी ने कहा कि उन्हें गोल मार्केट की वाल्मीकि बस्ती से बढ़त मिल रही है। वहां उनका रोज का आना-जाना रहा है।
विज्ञापन
2:34 PM: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा के महेश शर्मा 5713 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर बसपा के सतीश अवाना को 3584 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
2.25 PM: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राखी बिड़लान ने अपनी हार मानते हुए उदित राज की जीत को नरेंद्र मोदी की लहर का कमाल बताया है। राखी मंगोलपुरी से आम आदमी पार्टी की विधायक भी हैं।
1.45 PM: गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा की टेबल नंबर सात पर राहुल गांधी को भाजपाईयों द्वारा अपशब्द बोलने पर कांग्रेसियों का हंगामा। मतगणना रूकी। भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी।
1.35 PM: ...और नाच उठे हर्षवर्धन
रुझानों में मोदी सरकार बनने की मुहर लगने के साथ ही दिल्ली में अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन जैसे ही यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। जश्न में सराबोर कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर हर्षवर्धन भी जमकर थिरके। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
1.25 PM: गाजियाबाद में तीन पोलिंग एजेंट सस्पेंड
गाजियाबाद में एक पोलिंग सेंटर पर कांग्रेस के 2 और बीजेपी का एक पोलिंग एजेंट सस्पेंड। डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश।
1.25 PM: साउथ दिल्ली से बिधूड़ी जीते
नई दिल्ली। साउथ दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी जीत गए हैं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया है। बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कर्नल देवेन्दर सिंह सहरावत को पछाड़ा है।
1.14 PM: विदेशों के अधिकारी भी पहुंचे मतगणना केंद्र
यूएन हाई कमिश्नर लीजाग्रैंड और मॉरिशस के चीफ इलेक्शन कमिश्नर अब्दुल रसद रहमान व हाई कमिश्नर जयकर ने नई दिल्ली सीट के मतगणना केंद्र गोल मार्केट में दौरा किया। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी माहौल देखने आए तो बहुत अच्छा लगा और काफी कुछ सीखने को मिला।
1.01 PM: बैलेट वोटों में भी कृष्णपाल गुर्जर आगे
लोकसभा सीट के लिए पहले बैलेट से मिले वोटों की गिनती हुई। यहां कुल 261 वोट बैलेट से मिले। इनमें से 203 मतपत्र रिजेक्ट कर दिए गए। इनमें से भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर को 44, आम आदमी पार्टी के पुरुषोत्तम डागर को 2, इंडियन नेशनल लोकदल के आरके आनंद को 7 और कांग्रेस के अवतार भड़ाना को एक वोट मिला।
12.46 PM: फरीदाबाद के गुर्जर भवन में हंगामा
गुर्जर भवन में चल रही फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब केंद्र के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों से कैमरे, मोबाइल और बैग आदि बाहर रखने के लिए कहा। मीडियाकर्मियों का कहना था कि इन सामान के बिना वे अपना काम कैसे करेंगे, लेकिन पुलिसवालों ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाए।
12.26 PM: सातवें राउंड में डॉ. महेश शर्मा आगे
गौतमबुद्धनगर सीट के अंतगर्त नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के डॉ. महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। सातवें राउंड की मतणना में डॉ. महेश शर्मा को 80204 वोट मिले हैं, समाजवादी पार्टी के नरेंद्र भाटी को 58080 वोट मिले हैं। बहुजन समाजपार्टी के सतीश अवाना को 32215 वोट मिले हैं।
12.15 PM: भाजपा कार्यालय पर बढ़ी सुरक्षा
भारी मतों से आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की जीत तय देखते हुए जहां एक ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी है। कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। राव इंद्रजीत सिंह भी कभी भी कार्यालय पहुंच सकते हैं।
11.40 AM: गाजियाबाद संसदीय सीट समय भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह 99670 वोटों के साथ सबसे आगे। जीत तय।
11.40 AM: फरीदाबाद से 72721 वोटों से आगे चल रहे हैं बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर।
11.05 AM: फरीदाबाद से 52000 वोटों से आगे चल रहे हैं बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर।
10.40 AM: दो राउंड पूरे। भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह 12026 वोटों के साथ पहले नंबर पर। बसपा के मुकुल उपाध्याय 5012 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर।
10.23 AM: फरीदाबाद से पांचवें राउंड के बाद बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर आगे चल रहे हैं।
10.09 AM: जाकिर हुसैन आगे
मतगणना के शुरुआती रुझान के मुताबिक गुड़गांव सीट से इनेलो के जाकिर हुसैन करीब 10 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि इसके बाद भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह चल रहे हैं।
10.08 AM: प्रत्याशी को मतगणना केंद्र में नहीं घुसने दिया
यहां उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब प्रत्याशी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उसे जान-बूझकर मतगणना केंद्र में नहीं घुसने दिया जा रहा है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रत्याशी रविंद्र भाटी का कहना है कि जिला प्रशासन ने उनका पास नहीं बनाया, जिसके चलते वे मतगणना केंद्र में नहीं घुस पाए।
10.05 AM: बड़खल क्षेत्र में भाजपा को बढ़त
फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए चल रही मतगणना के दौरान बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में कुल 8991 वोटों की गिनती हुई। इनमें से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने 5881 वोट प्राप्त कर बढ़त बना रखी है।
9.57 AM: गाजियाबाद लोकसभाः पहले राउंड में बीजेपी के वीके सिंह को 24278 वोट और कांग्रेस के राज बब्बर 3831 वोट मिले हैं।
9.40 AM: नोएडा से बीजेपी के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं।
9.34 AM: भाजपा मुख्यालय जश्न शुरू
दिल्ली के अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे रूझान भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं यहां पर आतिशबाजी भी हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता भी फूलमालाओं के साथ लगातार मुख्यालय पर पहुंच रहे हैं। मुख्यालय के बाहर हर तरफ भगवा टोपी पहने कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
9.28 AM: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी 1600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
9.12 AM: पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी आगे चल रहे हैं।
9.11 AM: दक्षिण दिल्ली से कर्नल देवेंद्र सेहरावत आगे हुए।
8.51 AM: गुड़गांव से बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह आगे चल रहे हैं।
8.36 AM: फरीदाबाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रत्याशी रविंद्र भाटी का वोटिंग सेंटर पर पर्यवेक्षक से झड़प।
8.30 AM: चांदनी चौक सीट से बीजेपी के हर्षवर्धन कांग्रेस के कपिल सिब्बल से आगे चल रहे हैं।
8.16 AM: नई दिल्ली सीट से बीजेपी की मीनाक्षी लेखी आगे चल रही हैं।
8.12 AM: गाजियाबाद में वोटिंग सेंटर पर बीजेपी और बीएसपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
8.00 AM: लोकसभा के वोटों की गिनती शुरू।