फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Little was killed in Delhi on Misika shooter

दिल्ली में मारा गया नन्हीं मिशिका पर गोली चलाने वाला

Sun, 07 Jun 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Little was killed in Delhi on Misika shooter

चेन स्नेचरों का पीछा करने पर चार साल की मासूम मिशिका को गोली मारने के मामले में दूसरे आरोपी की दिल्ली में मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि दिल्ली के अशोक विहार में बृहस्पतिवार को एक दुर्घटना में जिस शहजाद उर्फ लंबू की मौत हुई है, वह कौशांबी की घटना में नामजद था।

पुलिस शहजाद के साथ घटना में शामिल यामीन निवासी पसौंडा को पहले ही जेल भेज चुकी है। मिशिका के पिता उदय ने कहा कि बदमाश को उसके किए सजा भगवान ने दे दी।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के अशोक विहार में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे शहजाद उर्फ लंबू की दुर्घटना में मौत हो गई है।

विज्ञापन


सीओ के अनुसार शहजाद कौशांबी में बच्ची मिशिका को गोली मारने का आरोपी था। घटना के कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया पसौंडा निवासी यामीन बाइक चला रहा था। जबकि शहजाद ने बच्ची पर गोली चलाई थी। तब से यह वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 12 अप्रैल की शाम को ज्ञानखंड निवासी उदय कुमार पत्नी रितिका और बेटी मिशिका के साथ बाइक पर कौशांबी जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने रितिका की चेन लूट ली। उदय ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली मिशिका को लगी थी।

पिता बोले- भगवान ने दे दी उसके कर्मों की सजा
बेटी को गोली लगने के दौरान बेहद परेशानी के दौरान से गुजरे मिशिका के पिता ने उदय राय ने शहजाद की मौत पर खुशी जताई। उदय ने बताया कि अच्छा हुआ जो बदमाश मारा गया। भगवान ने उसे उसके कर्मों की सजा दे दी। अब तो वह 12 अप्रैल के उस पल को याद भी नहीं करना चाहते, जिसमें उनकी बेटी की जान पर बन आई थी। घटना के बाद लगातार एसएचओ उनकी बेटी का हालचाल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed