{"_id":"58de622d4f1c1bd07763e1e5","slug":"list-of-15-candidates-for-mcd-election-of-inlo-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: इनेलो ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: इनेलो ने 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
इनेलो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश इंडियन नेशनल लोकदल ने शुक्रवार को तीनों नगर निगम के लिए पहली सूची जारी की। इनेलो ने दो नगर निगम के 15 वार्डों में उम्मीदवार उतारे है। पहली सूची में वर्तमान पार्षद नीलम का नाम शामिल है, जबकि उनके पति और दूसरे वार्ड से पार्षद कृष्ण पहलवान का नाम लिस्ट में नहीं है।
विज्ञापन
कृष्ण पहलवान इलाके के पूर्व विधायक भरत सिंह का भाई है। इनेलो की पहली सूची प्रदेश प्रवक्ता दिनेश डागर ने जारी की। उन्होंने बताया कि वर्तमान पार्षद नीलम कृष्ण को दिचाऊं कलां वार्ड (सामान्य) से टिकट दिया है।
विज्ञापन
गोपाल नगर से आंचल कालीरामन, रोशनपुरा से विक्रम देसवाल, ईसापुर से बबीता डागर, ककरौला कृष्ण कुमार, पालम से परमिंदर पंडित, नांगल ठाकरान नीलम राना, बाकनेर से बसंत पवार, महिपालपुर से देवराज, राजा गार्डन से कविता तंवर, संगम विहार से कांता देवी, संगम विहार से राजेश, मधु विहार से नीलम, नंगली सकरावती से मोनिका और रोहिणी से रामपाल को टिकट दिया है। पार्टी प्रवक्ता दिनेश डागर के अनुसार जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन