{"_id":"5eae05618ebc3e903a577f84","slug":"lines-of-vehicles-on-the-delhi-haryana-border-after-strictness-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउनः सख्ती के बाद दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों की कतारें, पास के बावजूद कहीं एंट्री और कहीं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउनः सख्ती के बाद दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों की कतारें, पास के बावजूद कहीं एंट्री और कहीं नहीं
Sun, 03 May 2020 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 May 2020 05:12 AM IST
विज्ञापन
सख्ती के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हरियाणा के फरीदाबाद व आया नगर बॉर्डर पर शनिवार को भी काफी सख्ती रही। सघन जांच के बाद जरूरी सेवाओं वाले वाहनों को छोड़कर किसी को हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने नहीं दिया गया। आया नगर बॉर्डर पर एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर को रोक दिया गया। इस कारण फरीदाबाद व आया नगर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि दिल्ली पुलिस फरीदाबाद व आया नगर जाने वाले लोगों को उनके पास देखकर पहले ही लौटा रही थी।
विज्ञापन
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर 24 घंटे की ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह आया नगर बॉर्डर से गुरुग्राम स्थित अपने घर जा रहे थे, मगर उन्हें जाने नहीं दिया गया। डॉक्टर ने इसकी जानकारी एम्स प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
दिल्ली के मूवमेंट पास को नहीं मान रही हरियाणा पुलिस
दिल्ली में बने मूवमेंट पास को भी हरियाणा पुलिसकर्मी मान नहीं रहे हैं। इस कारण दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले कैरिज्वे पर दिनभर जाम लगा रहा। कई बार तो वाहनों की आधा किमी तक लाइन लग गई थी। फरीदाबाद के काफी डॉक्टर दिल्ली में ड्यूटी करते हैं। डॉक्टर को पता है कि उन्हें वापस दिल्ली से फरीदाबाद स्थित उनके घर नहीं जाने दिया जाएगा। इस कारण डॉक्टर अपनी गाड़ियों में जरूरी सामान भरकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बदरपुर बॉर्डर पर जब गाड़ी में सामान भरे होने को देखकर दिल्ली पुलिस कर्मियों ने रोका तो चालक ने बताया कि वह डॉक्टर है। हरियाणा पुलिस उन्हें वापस जाने नहीं देगी। ऐसे में वह दिल्ली में ही रहेंगे और अपना जरूरी सामान गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। फरीदाबाद बॉर्डर से जरूरी सामान के अलावा गृहमंत्रालय की ओर से जारी पास धारकों को जाने दिया जा रहा था।
पास धारकों को मिली प्रवेश की इजाजत
दिल्ली-गुरुग्राम के कापसहेड़ा और बॉर्डर से केबल पासधारकों को ही प्रवेश करने दिया गया। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर शेर हॉल बॉर्डर पर भी वाहनों को गुरुग्राम में प्रवेश नहीं कर दिया गया। नतीजतन जिनके पास मान्य पास नहीं थे उन्हें लौटना पड़ा। इस वजह से बॉर्डर पर वाहनों की भीड़ लगी रही। केवल एंबुलेंस, कैश वैन और जरूरी सेवा में मुस्तैद कर्मी और अधिकारियों को ही आवागमन की इजाजत दी गई।
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भी सुरक्षा कड़ी
दिल्ली-उतर प्रदेश के बॉर्डर पर शनिवार को भी कड़ी सुरक्षा रही। दिल्ली से गाजियाबाद में एंट्री सिर्फ पास धारकों को ही दी गई। वहीं, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हुई। इन लोगों के आईडी कार्ड देखकर बॉर्डर में प्रवेश दिया जा रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाए गए हैं। गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले केंद्र व दिल्ली सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को सुबह नौ बजे के पहले दिल्ली जाने और शाम छह बजे के बाद गाजियाबाद आने दिया जा रहा था।