{"_id":"d6a22fc91561008c9bc6f5f0dad9f550","slug":"line-during-the-shift-will-suffer-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन शिफ्ट के दौरान झेलनी होगी बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन शिफ्ट के दौरान झेलनी होगी बिजली कटौती
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर खंभों को बदलने का काम पूरा होने के बाद बिजली विभाग अगले सप्ताह से पुराने खंभों से नए खंभों पर तार शिफ्ट करने का काम शुरू करेगा। इस दौरान विभाग करीब चार से पांच घंटे का शटडाउन लेगा।
विज्ञापन
इसकी वजह से लोगों को बिजली कटौती की समस्या से जूझना पड़ेगा। बिजली विभाग ने एलएंडटी कंपनी को इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने का काम सौंपा है। इसके तहत कालोनियों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही जर्जर खंभों और तारों को बदलने का काम भी किया जा रहा है। कंपनी ने सभी जर्जर खंभों के साथ नए खंभे लगा दिए हैं। अब तारों को शिफ्ट करने का काम किया जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए कंपनी ने विभाग से शटडाउन लेने की मांग की है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को अगले सप्ताह से काम शुरू करने के लिए कह दिया है। हालांकि अभी समय निर्धारित नहीं हुआ है।
अधीक्षण अभियंता एसी शर्मा ने बताया कि तारों और खंभों को बदलने का काम किया जा रहा है। कंपनी जहां पर जितनी देर काम करेगी, उस जगह उतनी देर तक शटडाउन लिया जाएगा।