फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light rain and thunderstorm expected in Delhi on Monday

नौ मई से होगी गर्मी: दिल्ली  में सोमवार को होगी हल्की बारिश, आंधी चलने से मौसम होगा सुहावना; इतना रहेगा तापमान

Sun, 04 May 2025 09:37 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 09:37 PM IST
सार

दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं, 50 किमी/घंटा की आंधी के साथ सुहावना मौसम रहेगा। छह से आठ मई को भी बारिश की संभावना है। वहीं, नौ मई से तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन
Light rain and thunderstorm expected in Delhi on Monday
दिल्ली मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सोमवार को हल्की बारिश और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 व 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में मौसम सुहावना होगा। साथ ही छह से आठ मई को भी हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


इधर, रविवार सुबह से ही बादल व सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रिज समेत तीन केंद्रों में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबकि, नौ मई से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed