छोटा राजन की जान को खतरा, नहीं भेज सकते मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की जान पर खतरे के मद्देनजर उसे मुंबई में विशेष मकोका कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। सीबीआई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये छोटा राजन की पेशी का आग्रह मुंबई की अदालत से महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से करना चाहिए।
तिहाड़ जेल प्रशासन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह कहा है। छोटा राजन तिहाड़ जेल में बंद है और उसकी पेशी के लिए मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है।
पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार ने सीबीआई के जवाब पर विचार करने के बाद कहा कि छोटा राजन को अंडरवर्ल्ड के दूसरे माफिया से खतरा है। खुफिया एजेंसियों का भी यह इनपुट है।
उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाए
अगर उसे आर्थर रोड जेल परिसर में बने कोर्ट में पेशी के लिए भेजा जाता है तो वहां पर उस पर हमला हो सकता है। इसलिए उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया जाए।
सीबीआई ने यह जवाब तिहाड़ जेल अधीक्षक की अर्जी पर दिया है। छोटा राजन पासपोर्ट एक्ट के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। जेल अधीक्षक ने अपनी अर्जी में कहा था कि मुंबई की विशेष मकोका अदालत ने छोटा राजन की पेशी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है।
मामले की सुनवाई के दौरान छोटा राजन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उसने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर उसे मुंबई भेजा गया तो हमला कर उसकी हत्या की जा सकती है। उसके वकील ने कहा कि छोटा राजन को मुंबई भेजकर उसकी जान को खतरे में डालना होगा।