फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   life threat by video calling from pakistan

पाकिस्तान से वीडियो कॉल कर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 03 Mar 2019 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Mar 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
life threat by video calling from pakistan
Whatsapp, Whatsapp new features, whatsapp calling, whatsapp chatting, video calling

पुलवामा आतंकी हमले के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक ने हत्या की धमकी मिलने की शिकायत दी है। आरोप है कि कुछ पाकिस्तानी युवक उसे लगातार वीडियो कॉल कर 26 मार्च तक पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट अपलोड करने को कह रहे हैं। 

विज्ञापन


ऐसा नहीं करने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। युवक ने मामले की शिकायत जारचा कोतवाली पुलिस से की है। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर वह सोमवार को पीड़ित एसएसपी से शिकायत करेगा।
विज्ञापन


जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी राहुल राणा ने पुलवामा हमले के बाद एनटीपीसी क्षेत्र में 14 फरवरी को और घोड़ी गांव में 15 फरवरी को कैंडल मार्च निकाला था। 15 फरवरी को ही उसने दोनों जगह का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जो वायरल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 18 फरवरी की रात उसको पाकिस्तान से एक युवक ने वीडियो कॉल कर कहा कि अगर 26 मार्च तक उसने पाकिस्तान जिंदाबाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डाली तो उसे जान से मार दिया जाएगा। फोन करने वाला खुद को पाकिस्तानी बता रहा था। राहुल के मुताबिक इसके बाद उसे पांच बार अलग-अलग पाकिस्तान के नंबरों से वीडियो कॉल कर धमकी दी गई। 


आरोप है कि इसी बीच धमकी देने वालों ने उसके घर का पता, पिता का नाम की जानकारी वीडियो कॉल पर दी। युवक धमकी को लेकर भयभीत है। मामले की शिकायत स्थानीय चौकी में दी है पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रकाश चंद, जारचा कोतवाली प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed