फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Life imprisonment to husband for murder of eight months pregnant woman

पति के नहीं कांपे हाथ: आठ महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से ली जान; पति दोषी करार, उम्रकैद की सजा मिली

Thu, 01 Feb 2024 10:22 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Feb 2024 10:22 PM IST
सार

उम्रकैद के साथ ही अदालत ने जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

विज्ञापन
Life imprisonment to husband for murder of eight months pregnant woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिला न्यायालय ने नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में आठ महीने की गर्भवती की हत्या के मामले में पति मोबिन अख्तर को दोषी करार दिया है। मोबिन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। चौड़ा गांव निवासी मोबिन ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर ईद के अगले दिन तेजधार हथियार से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम रणविजय प्रताप सिंह ने दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं जमा करने पर दोषी को छह महीने का अतिरिक्त कारावास काटना होगा।

विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में रईस अहमद ने नोएडा के सेक्टर-24 थाने में केस दर्ज कराया था। वर्ष 2007 में रईस के परिजनों ने बहन शादाब परवीन का निकाह मोबिन अख्तर से कराया था। शादी के बाद से ही मोबिन अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए शादाब  को प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को रईस बहन से मिलने गया। मोबिन ने नौ अगस्त (ईद के दिन) तक अगर पांच लाख रुपये नहीं देने पर बहन की हत्या करने की धमकी दी। आठ अगस्त को शादाब ने फोन पर रईस को बताया कि रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके अगले दिन रईस व परिजनो को शादाब की हत्या की जानकारी मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मोबिन को जेल भेजकर जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। न्यायालय ने केस की सुनवाई कर मोबिन अख्तर को शादाब परवीन की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई। 

विज्ञापन

हमले से गर्भ में पल रहे बच्चे की गई थी जान
एडीजीसी ने बताया कि मोबिन ने तेजधार हथियार से पत्नी के पेट पर वार किया था। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। हमले की वजह से शादाब के पेट में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पेट में पल रहा गर्भ दंपती का बेटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed