फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena took the salute of parade at Commissionerae Day celebrations

Delhi Police: कमिश्नरी दिवस समारोह में बोले एलजी, दिल्ली पुलिस न केवल राजधानी, बल्कि पूरे देश की करती है सेवा

Tue, 05 Jul 2022 06:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Jul 2022 06:56 AM IST
सार

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को न्यू पुलिस लाइन्स में आयोजित पहले कमिश्नरी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश के लिए सेवा प्रदान करती है।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena took the salute of parade at Commissionerae Day celebrations
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने ली परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस न केवल दिल्ली, बल्कि पूरे देश के लिए सेवा प्रदान करती है। कोविड के दौरान दिल्ली पुलिस का काम सराहनीय रहा। कठिन समय में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने बेहतर काम किया। यह बातें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को न्यू पुलिस लाइन्स में आयोजित पहले कमिश्नरी दिवस समारोह के दौरान कहीं। उपराज्यपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। इस मौके पर उप राज्यपाल ने 75 एकीकृत सुविधा बूथ का भी उद्घाटन किया और औपचारिक रूप से एएनपीआर (स्वचालित नंबर प्लेट पहचान) कैमरों को लगाने की घोषणा की।

विज्ञापन

 
समारोह में पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि विनय कुमार सक्सेना ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिल्ली पुलिस की प्लेटिनम जुबली की पुलिस कर्मियों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। दिल्ली पुलिस ने समय के साथ खुद को बदल लिया है। युवा, शक्ति और प्रहरी जैसी सामुदायिक पुलिसिंग समाज के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मियों और बल को न केवल देश में बल्कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल होने की अपनी छवि बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन


स्वागत भाषण में पुलिस उपायुक्त राकेश अस्थाना ने अतिथियों का अभिनन्दन किया। उन्होंने आने वाले वर्षों के लिए रोडमैप का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कहा कि युवा, शक्ति और प्रहरी पुलिस-सार्वजनिक संपर्क को मजबूत करेंगी, बल्कि पुलिस की छवि में भी सुधार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परेड में दिल्ली पुलिस के 13 प्लाटून और दिल्ली के नागरिकों के 06 प्लाटून सहित 19 दल शामिल थे। युवा, शक्ति, प्रहरी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्र, पुलिस परिवार कल्याण सोसायटी के प्रतिनिधि और पुलिस के सेवानिवृत कर्मी शामिल थे। इस अवसर पर 32 पुलिसकर्मी और आठ नागरिकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व पुलिस आयुक्त टीआर कक्कड़, बीएस बस्सी और एसएन श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed