{"_id":"5dc1812b8ebc3e5b1f4bdf10","slug":"lieutenant-governor-took-over-said-restore-turst-in-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने संभाला मोर्चा, कहा पुलिसकर्मियों में विश्वास बहाल करें पुलिस आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल ने संभाला मोर्चा, कहा पुलिसकर्मियों में विश्वास बहाल करें पुलिस आयुक्त
Tue, 05 Nov 2019 07:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मोर्चा संभाल लिया हैै। उपराज्यपाल ने पुलिस आयुक्त को हिदायत दी कि वह पुलिसकर्मियों में विश्वास बहाली पर काम करें। उन्होंने मंगलवार को मुख्य सचिव विजय देव और विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन से राजनिवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि घायल वकीलों व पुलिसकर्मियों का बेहतर इलाज कराया जाए। साथ ही पुलिस के घायल जवानों को उचित मुआवजा मिले। उपराज्यपाल ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वह कानून व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
विज्ञापन
उपराज्यपाल को विशेष आयुक्त ने मौजूदा हालात की जानकारी दी। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बारे में भी बताया। विशेष आयुक्त ने बताया कि इस बारे में स्पष्टीकरण आवेदन पहले ही फाइल कर दिया गया है । उपराज्यपाल ने कहा कि आपराधिक न्याय प्रणाली में पुलिस और वकील दोनों ही अहम हैं। इनको आपसी सदभाव से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा टकराव दुर्भाग्यपूर्ण है। दोनों पक्षों के बीच यकीन बहाली होने के साथ मामले में पीड़ितों को इंसाफ दिलाया जाए। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार घायल वकीलों का बेहतर तरीके से इलाज हो।
उन्होंने पुलिस कमिश्नर से कहा कि घायल पुलिसकर्मियों का मुफ्त इलाज कराया जाए। साथ ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिसकर्मियों को देखने के लिए अस्पताल जाएं। इससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में भरोसा जगेगा।घायल पुलिसकर्मियों को मुआवजा दिया जाए। वरिष्ठ अधिकारी पुलिसकर्मियों को भरोसा दिलाएं कि उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।