{"_id":"5ee4f514288b776eab2d85be","slug":"lieutenant-governor-call-meeting-of-the-disaster-management-authority-on-june-16-to-discuss-the-current-situation-of-coronavirus-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : उपराज्यपाल ने 16 जून को बुलाई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक, कोरोना की मौजूदा स्थिति पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : उपराज्यपाल ने 16 जून को बुलाई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक, कोरोना की मौजूदा स्थिति पर होगी चर्चा
Sat, 13 Jun 2020 09:17 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल
- फोटो : ANI
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 16 जून को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई है। बैठक में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Delhi: A meeting of Delhi Disaster Management Authority under the chairmanship of Lieutenant Governor Anil Baijal will be held at Raj Niwas (Lt Guv's residence) on 16th June, over prevailing COVID-19 situation in the national capital. (File pic) pic.twitter.com/sxNqjWmL6q
— ANI (@ANI) June 13, 2020
विज्ञापन
बता दें इससे पहले दिल्ली की स्थिति को देखते हुए रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
अमित शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, 'गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल, 14 जून को बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।