फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lieutenant colonel arrested for allegedly running transfer posting racket in indian army

सेना में ट्रांसफर-पोस्टिंग का चल रहा रैकेट, लेफ्टिनेंट कर्नल हुआ गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2017 11:18 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Jun 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
lieutenant colonel arrested for allegedly running transfer posting racket in indian army
सांकेत‌िक च‌ित्र

भारतीय सेना में ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट का मामला सामने आया है। सीबीआई ने इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल व एक दलाल को गिरफ्तार किया है। यह इस तरह का पहला मामला है जब सीबीआई ने ट्रांसफर-पोस्टिंग रैकेट में किसी सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया है। सैन्य अधिकारी के घर से सीबीआई ने दो लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित विशेष सीबीआई जज नरेश कुमार मल्होत्रा ने लेफ्टिनेंट कर्नल रंगनाथन सुब्रमणी मोनी व दलाल गौरव कोहली से पूछताछ के लिए सीबीआई को तीन दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिवक्ता अमित कुमार ने रिमांड मांगते हुए कहा कि यह मामला सेना में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इसमें आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस पूरी साजिश का खुलासा करने व अन्य लोगों की संलिप्तता जानने के लिये इन आरोपियों से कई बरामदगी की जानी है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में ट्रांसफर-पोस्टिंग का रैकेट चल रहा है

lieutenant colonel arrested for allegedly running transfer posting racket in indian army
बालसमंद में मिलिट्री एरिया के लिए फिजिकल सर्वे शुरू - फोटो : bureau

सीबीआई ने इस मामले में रंगनाथन सुब्रमणी, सैन्य अधिकारी पुरुषोत्तम, गौरव कोहली, एस. सुभाष व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश व भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धाराओं में एक जून को एफआईआर दर्ज की है।

एजेंसी का आरोप है कि सेना में ट्रांसफर-पोस्टिंग का रैकेट चल रहा है। सैन्य कर्मी घूस देकर मनचाही जगहों पर तबादला करवाते हैं। इसी कड़ी में बीएसओ एस. सुभाष ने मनचाही जगह तबादले के लिए गौरव कोहली को पांच लाख रुपये दिए थे।

इन दोनों को पुरुषोत्तम ने मिलवाया था। सीबीआई के मुताबिक गौरव कोहली ने एक जून को दो लाख रुपये सुब्रमणी को उनके नगला देवत स्थित सरकारी आवास पर दिए। वह घूस देकर जब बाहर निकला तो उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने सुब्रमणी के घर से घूस के दो लाख रुपये भी बरामद करवा दिए। इसके बाद दोनों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed