{"_id":"5e450570f9f01607f5c5ca15183d8552","slug":"lg-withdraws-decision-of-powercut-in-malls-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से रात में रोशन होंगे मॉल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से रात में रोशन होंगे मॉल्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Jul 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
राजधानी में बिजली किल्लत होने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग ने मॉल्स, सड़कों पर हैलोजन लाइट्स और सरकारी कार्यालयों में एक घंटे एयर कंडीशन बंद करने के आदेश दिए थे। स्थिति सामान्य होने के बाद अब उपराज्यपाल ने यह आदेश वापस ले लिया है।
विज्ञापन
30 मई को आंधी-तूफान की वजह से हुई बिजली किल्लत से निपटने के लिए 8 जून को उपराज्यपाल ने मॉल्स में रात दस बजे के बाद बिजली आपूर्ति बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
साथ ही सड़कों पर हैलोजन लाइट्स और सरकारी कार्यालयों में दोपहर बाद साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक एयर कंडीशन बंद रखने के भी आदेश हुए थे।