{"_id":"4b9d62128a036d2edbd5a6431564b31e","slug":"lg-will-not-act-on-somnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमनाथ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे LG!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमनाथ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे LG!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में युगांडा की महिलाओं के घर रेड मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती का नाम एफआईआर में जोड़े जाने पर अभी सरकार कोई फैसला नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
रिटायर्ड जज बीएल गर्ग की रिपोर्ट में सिफारिश की गई थी कि पुलिस ने 19 जनवरी को अज्ञात लोगों के नाम जो एफआईआर दर्ज की है, उसमें सोमनाथ भारती का नाम जोड़ा जाए।
विज्ञापन
पढ़ें: कुमार और शाजिया ने फूंका AAP में बगावत का बिगुल
विज्ञापन
यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार के कानून विभाग और गृह विभाग को भेजी गई थी। दोनों की रायशुमारी के बाद सिफारिश को हरी झंडी दी गई थी कि सोमनाथ भारती का नाम एफआईआर में जुड़ना चाहिए।
हालांकि अंतिम फैसला उपराज्यपाल नजीब जंग पर छोड़ा गया है। मंगलवार को मीडिया में खबर आई कि सोमनाथ भारती मामले की फाइल गृह मंत्रालय व राष्ट्रपति को भेजी गई है, लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि फाइल राष्ट्रपति को नहीं भेजी गई है।