फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena asked to implement Ayushman Bharat health scheme in Delhi

Delhi: उपराज्यपाल ने सीएम केजरीवाल को दिए निर्देश, कहा- दिल्ली में लागू हो आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना

Sun, 25 Feb 2024 06:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 25 Feb 2024 06:05 PM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन न होने से गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
LG VK Saxena asked to implement Ayushman Bharat health scheme in Delhi
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना लागू करने को कहा है। उनका कहना है कि इसके क्रियान्वयन न होने से गरीब मरीजों को परेशानी हो रही है। दिल्ली में बड़ी संख्या में लाखों प्रवासी लोग रहते हैं। योजना लागू न होने के कारण वह योजना की सुविधाओं वंचित हैं। इस योजना को लेकर टीओबीआर के नियम 19(5) को लागू करते हुए फाइल को वापस ले लिया है।

विज्ञापन


एलजी ने मुख्यमंत्री से सबसे गरीब लोगों के लाभ पहुंचाने के लिए योजना को जल्द लागू करने को कहा है। एलजी ने कहा कि साल 2018 में ही आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई थी। 2020 के बजट में भी इसकी घोषणा की थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे रोक दिया गया। इसके अलावा साल 2018 से ही योग्य लाभार्थी आवेदन के बाद भी राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन दस्तावेज के अभाव में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज अन्य उपलब्ध योजनाओं के तहत स्वास्थ्य लाभ नहीं उठा सकते हैं।
विज्ञापन


एलजी ने दिल्ली के अस्पतालों की मौजूदा हालत पर भी टिप्पणी की। एलजी ने अपने नोट में लिखा कि साल 2018 से स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया और सौरभ भारद्वाज ने करीब छह मौकों पर इन सुविधाओं की फाइल को रोक दिया। जबकि इन्हीं योजना का श्रेय दूसरे नाम से लेने का प्रयास किया गया। एलजी ने लिखा कि उच्च न्यायालय की हालिया टिप्पणियां और दिल्ली सरकार के हलफनामे स्वास्थ्य की हालत बताते हैं। इनमें बिस्तरों की उपलब्धता, नए अस्पतालों का निर्माण, सीटी स्कैन मशीन सहित अन्य बुनियादी नैदानिक उपकरणों की उपलब्धता, मोहल्ला क्लीनिकों के कामकाज में अनियमितताएं सहित अन्य के बारे में कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed