Delhi Politics: 'मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि हमारी कमी बतायीं...', मुख्यमंत्री केजरीवाल का एलजी पर पलटवार
दिल्ली के उपराज्यपाल ने लिखा है कि स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कल संगम विहार गया था। नौ साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच मंगलवार को एक बार फिर से ऐसा ही नजारा देखने को मिला। उपराज्यपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर गंदगी और खस्ताहाल सड़कों के फोटो साझा करते हुए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है, 'स्थानीय निवासियों के अनुरोध पर कल संगम विहार गया था। नौ साल के शिगूफों के बावजूद इलाके में रह रहे 20 लाख से ज्यादा लोग मूलभूत जनसुविधाओं से वंचित, नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। न सड़कें हैं, न सीवर, न कूड़े की सफाई'। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कमियां बताने पर एलजी का धन्यवाद किया है।
उपराज्यपाल ने आगे लिखा है कि 'बेतरतीब लटकती बिजली की तारें खतरनाक हैं और उबड़-खाबड़ सड़क पर मेरे सामने ही रिक्शा पलटा और एक महिला घायल हुई। उफनती नालियाx, कचरे के ढेर और सीवर के बदबूदार पानी से भरी गलियां, भारत की राजधानी में होंगी, देश इसकी कल्पना नहीं कर सकता। सम्बंधित सभी विभाग- आई एंड एफसी, जल बोर्ड, शहरी विकास, डीएसआईआईडीसी पूर्णतः दिल्ली सरकार के अधीन हैं और एमसीडी भी आपके तहत ही है। ऐसी ही स्थिति मैने किराड़ी और बुराड़ी में भी देखी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध है कि दिल्ली और दिल्ली की आम जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान दें। आपकी जानकारी के लिये कुछ तस्वीरें संलग्न कर रहा हूं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी से अनुरोध है कि दिल्ली और दिल्ली की आम जनता की समस्याओं की तरफ ध्यान दें।
— LG Delhi (@LtGovDelhi) March 5, 2024
आपकी जानकारी के लिये कुछ तस्वीरें संलग्न कर रहा हूं। pic.twitter.com/4dG2EEJjDm
सीएम केजरीवाल ने कुछ इस अंदाज में किया पलटवार?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, 'मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि आपने हमारी कमियां बतायीं। इसके पहले आपने किराड़ी और बुराडी की कमियों को भी उजागर किया था। मैं अभी मुख्य सचिव को आदेश दे रहा हूं कि वो सात दिन के अंदर इन सभी इलाकों की इन सभी कमियों को दूर करें।
जो काम आप कर रहे हैं, वो काम विपक्ष को करना चाहिए था। सत्ता पक्ष की कमियां निकालना विपक्ष का काम है। दुर्भाग्यवश, आज विपक्ष यानि भाजपा के सातों सांसद राजनीति से संन्यास लेने में व्यस्त हैं और आठों विधायक गहरी निद्रा में सोये हैं। यही कारण है कि दिल्ली की सत्ता पिछले 26 साल से भाजपा से दूर है। इसलिए, मजबूरीवश, एलजी के संवैधानिक पद पर होते हुए भी विपक्ष की भूमिका आपको निभानी पड़ रही है।
जो कमियां आपने बतायी हैं, जिन अधिकारियों को ये काम करना था और उन्होंने नहीं किया, उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए। “सर्विस” और “विजिलेंस” आपके अधिकार क्षेत्र में आता है। अगर ये मेरे अंडर होता तो मैं ना केवल ऐसे लापरवाह अफसरों को तुरंत सस्पेंड करता बल्कि उनके खिलाफ ऐसा एक्शन लेता कि फिर कोई अधिकारी ऐसी कोताही करने की हिम्मत ना करता। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इन विभागों के सबसे सीनियर अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करेंगे और उन्हें उदाहरणात्मक सजा देंगे। 2 करोड़ दिल्लीवासी आपके एक्शन का इंतजार करेंगे।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को दिया आदेश
दिल्ली के मुख्य सचिव को सीएम केजरीवाल ने आदेश दिया है। जिसमें कहा है कि एलजी द्वारा बताई गई सभी कमियों का सात दिनों के भीतर, यानी 12 मार्च को शाम पांच बजे तक उनका निस्तारण करें। तब तक आप प्रतिदिन शाम 5 बजे तक मुझे प्रतिदिन की रिपोर्ट भी भेजेंगे।
दिल्ली के मुख्य सचिव को मेरा आदेश… https://t.co/OO29i7m5CG pic.twitter.com/4W0X2gkIvz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 5, 2024