फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG to be given list of corrupt Delhi MCD officials this week

एमसीडी के भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द गिर सकती है गाज, एलजी को इसी सप्ताह सौंपी जाएगी सूची 

Thu, 01 Aug 2019 05:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 01 Aug 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
LG to be given list of corrupt Delhi MCD officials this week
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इनकी पहचान कर एक सूची तैयार कर इसी हफ्ते दिल्ली के उपराज्यपाल को भेज दी जाएगी। इस सूची के आधार पर भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम कसी जा सकती है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी और उनकी भूमिका की जांच के बाद बारीकी से अध्ययन करा कर यह सूची तैयार करा रहा है। सूची में कितने अधिकारियों के नाम हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बैठक में निगम की आला अधिकारी ने बताया कि यह पहला चरण होगा, लेकिन यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


सूची तैयार करने में अधिकारियों की ज्वाइनिंग, तबादले, चार्जशीट और विजिलेंस जांच सहित भ्रष्टाचार से संबंधित हरेक पहलू पर बारीक अध्ययन किया गया है। स्थायी समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि निगम की कार्यशैली में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त होना पड़ेगा। अगर कोई भी अधिकारी पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए तय मानक पूरे नहीं कर पाता है तो सूची में उसका नाम शामिल करने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में निगम के इंजीनियरिंग, लाइसेंसिंग आदि विभागों के अधिकारी और कर्मी ही इस सूची में शामिल किए जा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed