{"_id":"575da89a4f1c1b283e11ba68","slug":"lg-targets-will-be-discussed-in-the-assembly-shed-again-several-issues-will-furore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में चर्चा के बहाने फिर निशाने पर होंगे एलजी, कईं मुद्दों पर होगा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में चर्चा के बहाने फिर निशाने पर होंगे एलजी, कईं मुद्दों पर होगा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jun 2016 04:34 AM IST
विज्ञापन
नजीब जंग और केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा सत्र में सोमवार को फिर आप विधायकों के निशाने पर उपराज्यपाल नजीब जंग रहेंगे। अबकी बार मामला दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में अनियमितता व कथित भ्रष्टाचार पर चर्चा के अलावा आयोग के काम काज पर चर्चा और सीएनजी वाहन फिटनेस में भ्रष्टाचार व उसकी जांच को बने आयोग पर चर्चा का है।
विज्ञापन
सत्र का प्रथम दिन भी उपराज्यपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप व जांच समिति बनाने में गुजर गया था। दूसरे दिन भाजपा निशाने पर थी। आप सरकार ने विस का सत्र एक दिन बढ़वाया है जिसके पीछे तर्क दिया गया है कि भ्रष्टाचार, जांच आयोग की कामकाज पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
दोनो ही जांच आयोग को उपराज्यपाल नजीब जंग ने अवैध करार दिया हुआ है। ऐसे में आम आदमी पार्टी विधायकों की कोशिश रहेगी कि उपराज्यपाल को फिर से कठघरे में खड़ा किया जाए।वहीं नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता पानी टैंकर घोटाला मामले को फिर से उठाकर आप सरकार से जांच की मांग रखेंगे। ऐसे में माहौल गरम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Trending Videos
डीडीसीए और सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाले पर चर्चा के लिए बढ़ाया सत्र
दिल्ली विधानसभा
सीएनजी वाहन फिटनेस घोटाले में दिल्ली सरकार ने अगस्त में रिटायर जज जस्टिस एसएन अग्रवाल की अगुवाई में एक आयोग का गठन किया। आयोग ने पड़ताल शुरू भी नहीं की थी कि उपराज्यपाल ने 21 अगस्त, 2015 को एक आदेश जारी कर यह साफ कर दिया कि अग्रवालआयोग गैर कानूनी और अवैध है।
इसकी शुरुआत अल्का लांबा करेंगी। इसमें आप सरकार पहले ही केंद्र पर अरुण जेटली को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई छापेमरवाने का आरोप लगा चुकी है। अब आप विधायक चर्चा में उन्हीं आरोपों को आगे बढ़ाएंगे।
दिल्ली सरकार को जांच आयोग गठन का अधिकार नहीं है। उपराज्यपाल के आदेश के बाद से मामला यूं ही चल रहा है। इस मामले की चर्चा की शुरुआत भावना गौड़ करेंगी। आप सरकार सोमवार को पहले दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार और इस मामले की जांच के लिए गठितजांच आयोग की कार्यप्रणाली की स्थिति पर चर्चा करेगी।
इसकी शुरुआत अल्का लांबा करेंगी। इसमें आप सरकार पहले ही केंद्र पर अरुण जेटली को बचाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय पर सीबीआई छापेमरवाने का आरोप लगा चुकी है। अब आप विधायक चर्चा में उन्हीं आरोपों को आगे बढ़ाएंगे।