फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "LG sir, please make FIR on solar policy '

‘एलजी साहब, सोलर पॉलिसी पर करा दीजिए एफआईआर’

Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
"LG sir, please make FIR on solar policy '
नजीब जंग और केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उपराज्यपाल नजीब जंग को एक और चिट्ठी लिखकर तंज कसा। इस बार केजरीवाल ने लिखा है कि दिल्ली सरकार ने सोलर पॉलिसी घोषित की है, आपसे निवेदन है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को कहकर इस पर एफआईआर करा दीजिए। आरडब्ल्यूए ने स्वागत किया है, ग्रीनपीस ने तारीफ की है और यूएन क्लाइमेट चेंज ने बड़ा कदम बताया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे लिखा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहकर ऐसी शानदार पॉलिसी बनाने के जुर्म में ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन पर सीबीआई की रेड करा दीजिए। इतना लिखने के बाद मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल पर फिर भाजपा की वफादारी का हवाला देकर हमला किया।
विज्ञापन


केजरीवाल ने लिखा है, सुना है कि मोदी जी आपसे बहुत खुश हैं। एमएम खान की हत्या में भाजपा के सांसद महेश गिरी और पूर्व विधायक करण सिंह तंवर का नाम प्रमुखता से आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे आपको उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे

"LG sir, please make FIR on solar policy '

आपने बड़ी खूबसूरती से अपने पुलिस से कहकर दोनों को बचा लिया। दोनों से पूछताछ तक नहीं करने दी। मोदी जी अब दिल्ली को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि भाजपा नेता चाहे जितनी मनमर्जी कर लें, उनका बाल बांका नहीं होगा।

आप उन्हें बचा लेंगे और आम आदमी पर झूठे केस बना बनाकर फंसाते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अंबेडकर मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद भी केजरीवाल ने नजीब जंग को इसी तरह का पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करवाने का ताना मारा था।

उसी पत्र में कहा था कि मोदी जी के कहने पर चाहे जितने गैर कानूनी व असंवैधानिक काम कर लीजिए, वे आपको उपराष्ट्रपति नहीं बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed